{"_id":"6249ca2f0c6c3a388f26d746","slug":"shri-vrindavan-dham-trust-russian-building-of-will-be-sealed-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में रशियन इमारत होगी सील: पुलिस ने फ्लैट खाली कराने को कराई मुनादी, लोगों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में रशियन इमारत होगी सील: पुलिस ने फ्लैट खाली कराने को कराई मुनादी, लोगों में खलबली
Sun, 03 Apr 2022 09:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:54 PM IST
सार
वृंदावन धाम अपार्टमेंट (रशियन बिल्डिंग) का निर्माण रूसी दंपती ने कराया था। यह इमारत शुरू से ही विवादोंं में है। पहले भी इस पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
वृंदावन धाम अपार्टमेंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट की रशियन इमारत को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से इमारत खाली करने के लिए मुनादी कराई है। इस कार्रवाई से यहां रह रहे लोगों में खलबली मच गई।
रमणरेती क्षेत्र स्थित बारह घाट बांगर में बनी श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट रशियन इमारत को अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत सील करने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत रविवार को जिलाधिकारी नवनीत चहल के आदेशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव व सीओ सदर प्रवीण मलिक ने अधीनस्थों के साथ पहुंचकर अपार्टमेंट में रह रहे लोगों से फ्लैट को जल्द खाली करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रमणरेती क्षेत्र स्थित बारह घाट बांगर में बनी श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट रशियन इमारत को अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत सील करने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत रविवार को जिलाधिकारी नवनीत चहल के आदेशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव व सीओ सदर प्रवीण मलिक ने अधीनस्थों के साथ पहुंचकर अपार्टमेंट में रह रहे लोगों से फ्लैट को जल्द खाली करने को कहा।
विज्ञापन
लोग बोले- डीएम से मिलेंगे
साथ ही नोटिस चस्पा भी कर दिया गया है। इधर, यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने कई वर्ष पहले लाखों रुपये देकर फ्लैट खरीदा था। जिसके कागज भी उनके पास उपलब्ध हैं। उनसे फ्लैट खाली करने के लिए कहा गया है। उनका कहना है कि वह जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
वृंदावन में वीजा संबंधी जानकारी करने गई पुलिस पर हमला करने वाले रूसी दंपती बीते कई वर्ष से विवादों में घिरे रहे हैं। चाहे वह रशियन बिल्डिंग का निर्माण हो या विदेशी महिला की छत से गिरकर मौत। पुलिस कई मामलों में जांच कर रही है। बिल्डिंग के निर्माण की जांच में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, अग्निशमन व अन्य विभाग के कई अधिकारी भी फंस सकते हैं।
शुरू से ही विवादों में यह बिल्डिंग
मूलरूप से रूस के रहने वाले नतालिया क्रिवोनोसावा और रोमानोमा योरोस्व्लोव 2013 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। इसके बाद उन्होंने रमनरेती पुलिस चौकी क्षेत्र के तहत राधा टीला के निकट स्थित वृंदावन धाम अपार्टमेंट (रशियन बिल्डिंग) का निर्माण कार्य शुरू कराया। इस बिल्डिंग का निर्माण शुरू होने के बाद ही विवाद शुरू हो गया।