फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shri shri ravishankar in vrindavan talk about ram temple with saints

कृष्ण की धरती पर 'राम' के लिए समर्थन जुटाने पहुंचे श्रीश्री रविशंकर

Wed, 15 Nov 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Wed, 15 Nov 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
shri shri ravishankar in vrindavan talk about ram temple with saints
श्रीश्री रव‌िशंकर - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर मामले में स्वैच्छिक मध्यस्थता के निर्णय पर कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही आलोचना के बीच मंगलवार को आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर एक धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करने मथुरा वृंदावन पहुंचे। धर्मनगरी में उनके आगमन को लेकर इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि वे राम मंदिर को लेकर मध्यस्थता मामले में समर्थन जुटाने के लिए पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि वृंदावन के लता भवन में श्रीश्री ने राधावल्लभ संप्रदाय से जुड़े संत सेवक शरणदास, टटिया स्थान से जुड़े बाबा मदन बिहारीदास, राधा वल्लभ मंदिर के सेवायत सुकृत गोस्वामी, जेएसआर मधुकर, गुनाकरजी आदि से 20 मिनट तक वार्ता की। 
विज्ञापन


पूछने पर संत सेवकशरण ने कहा कि आज श्रीश्री रविशंकर यहां आध्यात्मिक समारोह में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि वृंदावन निकुंज उपासना की भूमि है और श्रीश्री यहां इसी दिव्य रस की अनुभूति करने वृंदावन की धरा पर आए थे। वे अपने अध्यात्मिक प्रचारों में वृंदावन के दिव्य रस की चेतना को विश्व स्तर पर फैलाने का प्रण लेकर गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सकारात्मक परिणाम तक पहुंचेगी मध्यस्थता: श्रीश्री रविशंकर

shri shri ravishankar in vrindavan talk about ram temple with saints
श्री श्री रविशंकर - फोटो : amar ujala
पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह बयान सर्वथा उचित है कि सरकार ने उन्हें राम मंदिर निर्माण मामले में मध्यस्थ नहीं बनाया है लेकिन उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनके मध्यस्थता करने से स्थितियां बिगड़ेंगी। कहा कि वे जहां भी जाते हैं स्थितियां बिगड़ती नहीं सुधरती हैं।

उन्होंने इस पर भी असहमति जताई कि मध्यस्थता करने के पीछे वे सरकार के एजेंट के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं। स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी मध्यस्थता इस मामले में सकारात्मक अंजाम तक पहुंचेगी। 

पक्षकारों से वार्ता करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पक्षकार आपसी सहमति से मंदिर मामले में निर्णायक हल तक पहुंच सकेंगे। आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू द्वारा मोदी सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन की सराहना करने के सवाल पर श्री श्री रविशंकर ने कहा कि उन्हें अपने विचार अभिव्यक्त करने का अधिकार है।

अनुयायियों को दिया ये संदेश

shri shri ravishankar in vrindavan talk about ram temple with saints
श्रीश्री रव‌िशंकर - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व श्रीश्री रविशंकर ने अपने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रज और वृंदावन रस की भूमि है। यहां तप और रस का संगम है। रसिक संतों की इस भूमि पर आए सभी भक्तों का मंगलमय हो मैं ठाकुरजी से प्रार्थना करता हूं। इस रस भूमि श्री धाम वृंदावन में आए श्रद्धालु यहां आनंद लें। 

इसके बाद भजन गायक विनोद अग्रवाल और धीरज बावरा ने राधा वल्लभीय हित हरिवंश संप्रदाय के पदों का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गायक जेएसआर मधुकर ने जय जय राधा वल्लभ श्रीहरिवंश, श्री वृंदावन श्रीवंशचंद भजन सुनाया। इससे पूर्व श्रीश्री रविशंकर के लता भवन में उनके अनुयायियों ने पुष्प वर्षा कर व आरती उतारकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed