{"_id":"6a6d150d99d59cf1c80c8b75","slug":"shri-ratna-muni-jain-girls-inter-college-emerges-as-under-19-table-tennis-champion-agra-news-c-364-1-ag11018-132295-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टेबल टेनिस में श्री रत्न मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज अंडर-19 का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टेबल टेनिस में श्री रत्न मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज अंडर-19 का चैंपियन
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय टेबल टेनिस बालिका वर्ग प्रतियोगिता में श्री रत्न मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में जिले की 17 टीमों ने हिस्सा लिया और विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
शुक्रवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग के फाइनल में श्री रत्न मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि रामस्वरूप सिंघल इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-17 वर्ग में गोपीचंद शिवहरे विद्यालय ने खिताब जीता और श्री रत्न मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। अंडर-14 वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज विजेता तथा जीजीआईसी शाहगंज उपविजेता बना। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्गों को मिलाकर कुल 17 टीमों ने भाग लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्वनाथ प्रताप सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। संयोजक विद्यालय श्री रत्न मुनि जैन इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या पायल जैन ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। व्यवस्था क्रीड़ा प्रभारी मधु गौतम और डॉ. आशा यादव ने संभाली। इस अवसर पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, जुनैद सलीम, आशुतोष तिवारी, अर्चना श्रीवास्तव, बबिता सिंह, उपमा देवी, संध्या, पूनम सिंह, हिमांशु शर्मा, लता चाहर, प्रियंका पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।