फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust Chairman Nritya Gopal Das health deteriorated

यूपी: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी

Thu, 13 Aug 2020 11:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Aug 2020 11:12 AM IST
सार

सुबह महंत को हल्का बुखार आया था

विज्ञापन
Shri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust Chairman Nritya Gopal Das health deteriorated
महंत नृत्य गोपाल दास

विस्तार

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास की तबीयत गुरुवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। इस सूचना से जिला प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन


महंतजी का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना पाकर उनके शिष्य रेलवे रोड पर हनुमान मंदिर पर एकत्रित होने लगे। मंदिर पर स्वास्थ विभाग की टीम ने पहुंचकर महंत का परीक्षण किया। भीड़ को देखते हुए मंदिर के गेट पर ताला लगा दिया गया। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी महंत का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन


महंत के शिष्य अवधेश उपाध्याय ने बताया कि खांसी जुकाम के चलते महाराज की तबीयत नासाज हो गई। फिलहाल स्वास्थ विभाग की टीम ने चेकअप किया है। टीम चेकअप में जुटी हुई है। स्वास्थ विभाग की टीम के चेकअप के बाद ही साफ हो सकेगा। वहीं चिकित्सकों की टीम द्वारा सीताराम आश्रम में ऑक्सीजन सिलिंडर भेजा है। एक टीम कोविड टेस्ट के लिए भी तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि बुधवार रात्रि 12 बजे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास श्रीकृष्ण जन्मस्थान में ठाकुरजी के अभिषेक के समय भी बैठे रहे थे। उनके शिष्य ने ही अभिषेक की परंपरा का निर्वहन किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed