फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Murari Lal Maheshwari Smriti debating competition in mathura

श्री मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता में गौरी बनीं विजेता, दिया सबसे मजबूत तर्क

Sun, 21 Jul 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jul 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shri Murari Lal Maheshwari Smriti debating competition in mathura
वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री मुरारीलाल माहेश्वरी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 'राष्ट्रहित में एक देश, एक चुनाव' विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने तर्क दिए। प्रतियोगिता में गौरी गर्ग ने पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं अतुल कुमार कौशिक दूसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के सभागार में 'एक देश एक चुनाव' विषय पर आयोजित श्री मुरारीलाल माहेश्वरी वाद विवाद प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर अनेक डिग्री कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ किशोरी रमण डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. कुलदीप भार्गव, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार वाजपेयी, अमरनाथ विद्या आश्रम के प्रधानाचार्य अरुण कुमार वाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का संचालन कर रहीं आरसी पाठक ने प्रतिभागी टीमों को नियमों से अवगत कराया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक देश एक चुनाव विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपने मत रखे। निर्णायक मंडल में डॉ. कुलदीप भार्गव के साथ शामिल नूतन देहर और निदेशक सोनिका शर्मा को अपने तर्कों से प्रभावित करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे विजेता 

Shri Murari Lal Maheshwari Smriti debating competition in mathura
विजेता गौरी गर्ग और अतुल कुमार कौशिक - फोटो : अमर उजाला
प्रथम पुरस्कार- 5000 रुपये
गौरी गर्ग, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज

द्वितीय पुरस्कार-3000 रुपये
अतुल कुमार कौशिक, बाबूलाल महाविद्यालय गोवर्धन

तृतीय पुरस्कार-2000 रुपये
महिमा सिंह, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज

सांत्वना पुरस्कार-1000 रुपये
नेहा तरकर, चकलभेश्वर सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट 

सांत्वना पुरस्कार-1000 रुपये
अर्चना निगम, श्रीजी गोवर्धन महाराज कॉलेज, गोवर्धन

पहला स्थान पाने वाली छात्रा गौरी गर्ग ने कहा कि निरंतर चुनावी प्रक्रिया चलने से न केवल सरकारी धन आवश्यकता से कई गुना अधिक खर्च हो रहा है, बल्कि समय भी बर्बाद होता है। इस दौरान विकास कार्य ठप रहते हैं। इससे बचने के लिए वर्तमान में सार्थक पहल शुरू की गई है।

अतुल कुमार कौशिक ने विविधता वाली व्यवस्था में एक चुनाव न्याय संगत नहीं बताया। उनका तर्क था कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे तो दोनों की आवश्यकता और मुद्दों के द्वंद्व में क्षेत्रीयता की आवाज दब जाएगी। इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की दृष्टि से कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

'सरकार के मन में आया विचार अच्छा है'

Shri Murari Lal Maheshwari Smriti debating competition in mathura
कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार वाजपेयी ने अमर उजाला द्वारा आयोजित एक देश एक चुनाव वाद-विवाद प्रतियोगिता को सार्थक पहल बताया। कहा कि किसी भी सरकार के मन में अगर यह विचार आया है तो यह अच्छा है। बार-बार चुनाव के दौरान अतिरिक्त धन व्यय से बचा जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि 'एक देश एक चुनाव' से राष्ट्र के विकास की प्रवाह में आने वाली बाधा से भी बचा जा सकता है। हालांकि इस विचार के क्रियान्वयन में अभी वक्त लगेगा। अमर उजाला ने इसे छात्रों के बीच पहुंचाने की पहल की है। इसके लिए अमर उजाला प्रकाशन समूह बधाई का पात्र है।

चिंतन की आवश्यकता, विवाद की नहीं : डॉ. कुलदीप भार्गव

निर्णायक मंडल के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव ने कहा कि ये चिंतन का विषय है। इस चिंतन को क\लेज स्तर तक ले जाने के लिए अमर उजाला का काम प्रशंसनीय है। अब आवश्यकता सत्ता पक्ष और विपक्ष को इस विषय पर खुले तौर पर बहस करनी चाहिए। विवाद नहीं करना चाहिए। 

कुलदीप भार्गव ने कहा कि ऐसा नहीं है सत्ता पक्ष ने विचार रखा है तो विपक्ष उस पर चर्चा नहीं करेगा, ये गलत है। किसी भी पक्ष के अच्छे और बुरे दोनों ही पहलु होते हैं। दोनों पहलुओं पर आपस में मिल बैठकर विचार करते हुए फैसला लिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed