फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shri krishna janmashtami will celebrate 23 and 24 august 2019 in mathura temple

मथुराः दो दिन मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इन मंदिरों में होंगे आयोजन

Wed, 21 Aug 2019 10:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 21 Aug 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
shri krishna janmashtami will celebrate 23 and 24 august 2019 in mathura temple
जन्माष्टमी
मथुरा में 23 और 24 दो दिन कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 23 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा। रात 12 बजे ठाकुरजी के श्री विग्रह का अभिषेक होगा। 
विज्ञापन


इसके बाद 1:45 पर बांकेबिहारी के पट खुलेंगे और रात 1:55 पर वर्ष में एक बार होने वाली ठाकुर बांके बिहारी की मंगला आरती होगी। नंदगांव में 23 को जन्मोत्सव और 24 को नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


23 को कान्हा का जन्म होने की खुशी से पहले बरसाना वासी बधाई का लड्डू लेने के लिए नंदगांव पहुंचेंगे। 24 नंदोत्सव का आयोजन होगा। प्रेम मंदिर में 23 अगस्त को रात 12 बजे श्री विग्रहों को अभिषेक किया जाएगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी अजय त्रिपाठी बताया अभिषेक के बाद ठाकुर जी का शृंगार किया जाएगा। बाद में आरती की जाएगी। भक्तों को रात 1:30 बजे तक दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्राचीन ठाकुर केशव देव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव 23 अगस्त से प्रारंभ होकर 25 अगस्त तक मनाया जाएगा। महोत्सव के अंर्तगत 23 अगस्त को सायं काल 7 से 12 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा। रात्रि 10 से 11 बजे तक जन्म के दर्शन होंगे।

रात्रि 12 से 1 बजे तक भगवान का अभिषेक के बाद नई पोशाक भगवान को धारण कराई जाएगी। 24 अगस्त को बधाई गायन एवं 25 अगस्त को भगवान के रजत पालना में प्रात: 6 से  1 बजे तक दर्शन होंगे। भगवान का नंद महोत्सव एवं बधाई गायन कार्यक्रम प्रात: 10 से 1 बजे तक चलेगा। 

24 अगस्त को यहां होगा आयोजन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 24 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा। रात्रि 12 बजे से ठाकुरजी के श्री विग्रहों का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 1:30 बजे तक मंदिर के दर्शन भक्तों को उपलब्ध होंगे। अगले दिन 25 अगस्त को नंदोत्सव का आयोजन होगा।

-द्वारिकाधीश मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव 24 अगस्त को मनाया जाएगा। 24 अगस्त को रात्रि 12 बजे शंखनाद के बीच ठाकुरजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 

-दामोदर मंदिर में 24 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। प्रात: 9.30 से 12 बजे तक अभिषेक होगा। दोपहर 1 बजे शृंगार आरती होगी। उसके बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। शाम को पुन: 5 बजे मंदिर के पट खुलेंगे मंदिर में 8:30 बजे तक भक्तों को छप्पन भोग के दर्शन होंगे

-इस्कॉन मंदिर में 24 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 24 अगस्त की रात 11:30 बजे से अजन्मा का अभिषेक शुरू होगा। जो कि रात 1 बजे तक चलेगा इसके पश्चात शृंगार आरती की जाएगी। 

-गोकुल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन 24 अगस्त को मनाया जाएगा। 24 को रात्रि 12  राजा ठाकुर, गोकुलनाथ आदि मंदिर में 24 को श्री कृष्ण जन्मोत्सव होगा। मंदिरों में ठाकुरजी के श्री विग्रह का अभिषेक होगा। अगले दिन 25 अगस्त को नंदबाबा मंदिर से ढोला निकाला जाएगा। यह ढोला नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नंद चौक पहुचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed