फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Krishna Janmashtami 2024 Mathura and Vrindavan route plan ban on entry of vehicles

UP: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आ रहे हैं मथुरा और वृंदावन तो जान लें रूट प्लान, इन वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Fri, 16 Aug 2024 02:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Aug 2024 02:08 AM IST
सार

जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन आ रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। भारी भीड़ को देखते हुए यहां यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 
 

विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami 2024 Mathura and Vrindavan route plan ban on entry of vehicles
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। इस बार 26 और 27 अगस्त की तिथियों पर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके चलते 25 अगस्त से पुलिस प्लान को लागू कर देगी और 28 अगस्त तक यह प्रभावी रहेगा। जन्मभूमि की ओर टेंपो और ई-रिक्शा को भी प्रतिबंधित किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

एसपी यातायात मनोज कुमार यादव ने बताया कि ट्रैफिक प्लान इस प्रकार से तैयार किया जा रहा है कि शहर के बीचोंबीच स्थित जन्मभूमि के कम से कम दो किमी के दायरे में वाहनों का प्रवेश न हो, ताकि श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से न जूझना पड़े। उन्होंने बताया कि रोडवेज बसों को भी औद्योगिक क्षेत्र/जयगुरुदेव एनएच-19 होकर मालगोदाम तक आवागमन करेंगी। भूतेश्वर तिराहा, मसानी चौराहा, बस स्टैंड, स्टेट बैंक चौराहा, कृष्णापुरी, लक्ष्मी नगर चौराहा, डीग गेट चौराहा आदि से जन्मभूमि की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन

वृंदावन के लिए भी इसी प्रकार का प्लान तैयार किया जा रहा है, जिससे की वाहन बांके बिहारी मंदिर की कम से कम एक किमी की परिधि में बाहर ही रहें। शहर और वृंदावन में स्थायी के साथ ही अस्थाई पार्किंग वाहनों को खड़ा करने के लिए संचालित कराई जाएंगी।

विज्ञापन

गोवर्धन चौराहा पर लगा जाम, बारिश में एसपी ट्रैफिक खुद खुलवाने पहुंचे
गोवर्धन चौराहा पर जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है। नवागत एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव को भी इस समस्या से बुधवार को जूझना पड़ा। शाम के वक्त एक ओर बारिश हो रही थी। दूसरी ओर गोवर्धन चौराहा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसपी ट्रैफिक खुद इस जाम को खुलवाने के लिए पहुंचे। वह बारिश से बचने को एक हाथ में छाता लेकर दूसरे हाथ से वाहन चालकों को दायें-बायें जाने का संकेत देते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed