Shri Krishna Janmabhoomi: सुब्रमण्यम स्वामी से मिले वादी अधिवक्ता, भाजपा नेता ने दिया कानूनी मदद का भरोसा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी से दिल्ली जाकर मुलाकात की। महेंद्र प्रताप ने भाजपा नेता को श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस की हिस्ट्री से अवगत कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के वादी अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी से पंधारा पार्क स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए अदालत में याचिकाकर्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने सुब्रमण्यम स्वामी को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए और केस हिस्ट्री की भी पूरी जानकारी दी। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त करवाने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिया है।
कृष्ण जन्मभूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई मस्जिद
सुब्रहमण्यम स्वामी ने कहा कि जब भी जरूरत होगी वह न्यायालय में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्ष में खड़ा होने के लिए वह मथुरा पहुंचेंगे। अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखने की जरूरत पर वे मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को मुक्त करवाने के लिए याचिकाकर्ता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। कहा कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान है, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। मुगल आक्रांताओं ने भगवान की जन्मभूमि पर अतिक्रमण करके ईदगाह स्थापित की है।
भाजपा नेता ने कहा कि अब समय आ गया है कि कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त करवाना होगा। अदालत में जो भी तथ्य अब तक रखे गए हैं, वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्ष में निर्णय देने के लिए काफी हैं। इस केस में वह हर संभव कानूनी मदद करेंगे। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने सुब्रमण्यम स्वामी को ठाकुरजी का प्रसादी दुपट्टा, चित्रपट भेंट किया।