फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Dorilal Agarwal National Meritorious Disabled Scholarship illuminated the life of Divyang Vimal

अमर उजाला फाउंडेशन: छात्रवृत्ति ने दिव्यांग विमल की जिंदगी को किया रोशन, अब बैंक में कर रहे नौकरी

Sun, 26 Sep 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Sep 2021 12:22 AM IST
सार

श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति से दिव्यांग विमल यादव ने अपनी पढ़ाई पूरी की। अब वह बैंक में नौकरी कर रहे हैं। उनका कहना है कि श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति ने उन्हें मंजिल तक पहुंचाया है।

विज्ञापन
Shri Dorilal Agarwal National Meritorious Disabled Scholarship illuminated the life of Divyang Vimal
बैंक में ग्राहक को फॉर्म देते बैंक कर्मचारी विमल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकलांग सहायता संस्था, आगरा शाखा और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दी गई छात्रवृत्ति ने दिव्यांग विमल यादव की जिंदगी का अंधेरा दूर कर उसे रोशन कर दिया। प्रयागराज के कटौला निवासी विमल यादव को साल 2018 और 2020 में श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति दी गई। 

विज्ञापन


इस छात्रवृत्ति ने न केवल उनका हौसला बढ़ाया बल्कि उनकी पढ़ाई पूरी करने के लिए फीस और बैंक सेवा के लिए फार्म भरने में मदद की। इसी साल मार्च में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, आगरा की दिल्ली गेट शाखा में उन्हें लिपिक पद पर नियुक्ति मिली है। विमल यादव के मुताबिक श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति ने उन्हें मंजिल तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


विमल नहीं नहीं मानी हार 
विमल नेत्र संबंधी दिक्कतों के साथ पारिवारिक रूप से भी परेशान रहे। उनके पिता पोलियो से ग्रसित थे, जिनके साथ वर्ष 2012 में सड़क हादसा हुआ तो हालात और बिगड़ गए। मां-बाप के साथ तीन भाई और तीन बहन के परिवार में परिस्थितियां कठिन थीं लेकिन विमल ने हार नहीं मानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच विकलांग सहायता संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन ने श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति शुरू की। विमल वर्ष 2018 में चयनित हो गए। लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर बैंक सेवा के लिए आवेदन किया। वह एक मार्च को आए परिणाम में चुन लिए गए। 

विमल बैंक में चयन के लिए छात्रवृत्ति से मिली मदद का आभार जताते हैं। आर्यावर्त बैंक में विमल यादव को देखकर यहां आने वाले दिव्यांग भी प्रेरित हो रहे हैं। विकलांग सहायता संस्था, आगरा शाखा से किसी भी प्रकार की सहायता के लिए फोन नंबर 9410666978 पर संपर्क किया जा सकता है।

मुझे मंजिल तक पहुंचाया
बैंक कर्मचारी विमल यादव ने कहा कि श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति ने मुझे न केवल हौसला दिया, बल्कि मंजिल तक पहुंचाया। पैसों से मदद तो कोई भी कर सकता है लेकिन मेरे जैसे सैकड़ों दिव्यांगों को सहारा देकर सही राह पर चलाया और मुकाम दिलाया।

संस्था हर पल उनके साथ
संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस छात्रवृत्ति के जरिए हम ऐसे दिव्यांग छात्रों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हमारा प्रयास है कि ऐसे छात्र इस प्लेटफार्म का लाभ उठाएं। केवल छात्रवृत्ति नहीं बल्कि विकलांग सहायता संस्था कैसी भी सहायता के लिए हर पल उनके साथ है।

10 अक्तूबर तक भेजें आवेदन
श्री डोरीलाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वर्ष-2021 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। आवेदन पत्र के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और कक्षा जिसमें पढ़ रहे हैं vssagraw®wv@gmail.com पर लिखकर भेजें। फॉर्म छात्र की ई-मेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed