फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shri Dorilal Agarwal National Meritorious Disabled Scholarship distribution ceremony on 19th November

Agra : श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण समारोह आज, यहां होगा आयोजन

Sun, 19 Nov 2023 03:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 03:16 AM IST
सार

श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन 19 नवंबर को खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में होगा।  इस आयोजन में 131 मेधावियों को 22 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति मिलेगी।
 

विज्ञापन
Shri Dorilal Agarwal National Meritorious Disabled Scholarship distribution ceremony on 19th November
अमर उजाला फाउंडेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन और विकलांग सहायता संस्था आगरा शाखा की ओर से श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन आज होगा। कार्यक्रम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन


संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में 18 राज्यों से 100 से अधिक जिलों के 131 मेधावियों को 22 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अभी तक बीते 9 साल में करीब 1000 मेधावियों को 1.5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी होंगी।
विज्ञापन


सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि मेधावियों के ठहरने की व्यवस्था राजामंडी रेलवे स्टेशन के पास सुंदरलाल जैन धर्मशाला (0562-24003516, 7409950024) और लोहामंडी रेलवे पुल के पास श्याम होटल (0562-2854633) में की गई है। ये जानकारी मेल और मोबाइल के जरिये मेधावियों को भेजी जा चुकी है। संस्था भोजन व्यवस्था के अतिरिक्त और बस-रेल के स्लीपर क्लास के टिकट दिखाने पर दोनों ओर का किराया भी उपलब्ध कराएगी। छात्र-छात्राएं अपने साथ एक सहायक भी ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थापक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी दानदाताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर दिव्यांग मेधावियों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed