फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shramik, special, train, labour, kosi to jhansi, mathura

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 715 मजदूर झांसी भेजे

Sun, 24 May 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
shramik, special, train, labour, kosi to jhansi, mathura
मथुरा। कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने को जाते प्रवासी मजदूर। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन में फंसे अन्य राज्यों से जिले की सीमा में आ चुके मजदूरों को शासन के निर्देश पर उनके गृह जनपद पहुंचाने को रविवार की रात को सवा आठ बजे के बाद विशेष श्रमिक ट्रेन का संचालन झांसी के लिए किया गया। मंडी समिति में एकत्रित किए गए मजदूरों को विशेष ट्रेन का संचालन करते हुए 715 मजदूरों को ट्रेन से झांसी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली व हरियाणा के शहरों से लॉकडाउन में फंसे हजारों की संख्या में मजदूर होडल से होते हुए कोटवन बॉर्डर पहुंच रहे हैं। जहां से उन्हें प्रशासन द्वारा मंडी समिति में बसों से पहुंचाया जा रहा है। रविवार को मंडी में एकत्रित हुए 715 मजदूरों को झांसी भेजा गया। ट्रेन में 12 कोच लगाए गए। ट्रेन में जाने से पूर्व सभी श्रमिक मास्क पहने हुए थे। रेलवे स्टेशन पर मुख्य गेट से श्रमिकों को प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह, चौकी प्रभारी धीरज गौतम, आरपीएफ इंस्पेक्टर श्याम बाबू, यातायात निरीक्षक वीवी मंगल, स्टेशन अधीक्षक विकास कुमार, सीटीआई दीपक भंडारी, डीसीआई भगत सिंह, सीबीएस एचके मीणा, डिप्टी एसएस ज्योतिराव शर्मा आदि थे। बताते चलें कि स्टेशन से अभी तक छह श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 6338 मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed