फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shot the girl student after Entering house condition is serious in etah

Etah: 15 वर्षीय छात्रा का दुश्मन कौन? घर में घुसकर मारी गोली; किसी अपने पर ही पुलिस की शक की सुई

Fri, 24 Mar 2023 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 09:42 AM IST
सार

गोली की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर की तरफ भागे। आसापस के लोग भी एकत्र हो गए। किशोरी के बाबा पड़ोसियों की मदद से घायल किशोरी को लेकर आनन-फानन सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया

विज्ञापन
shot the girl student after Entering house condition is serious in etah
गोली - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ की छात्रा को बृहस्पतिवार तड़के चार बजे गोली मार दी गई। पहले कुंडी खटकाई और जैसे ही दरवाजा खुला, गोली चला दी। गोली पैर को चीरती हुई निकल गई। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


गांव भगवानपुरा निवासी अनार सिंह की बेटी शशि उर्फ रोशनी (15) की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। किशोरी के बाबा कृपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वह अपने पुत्र अनार सिंह के साथ रात में खेतों में पानी लगाने गया था। बृहस्पतिवार तड़के चार बजे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


नातिन रोशनी अपने छोटे भाई-बहनों के साथ घर में सो रही थी। तभी अज्ञात हमलावर पहुंचा और मकान की कुंडी खटकाई। इस पर नातिन दरवाजे पर पहुंची और कुंडी खोल दी। इसी दौरान हमलावर ने उसको गोली मार दी। गोली घुटने से ऊपर पैर को चीरते हुए निकल गई। गांव में शोर मच गया। घायल को लेकर थाने पहुंचे। यहां से सीएचसी अलीगंज भेजकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि किशोरी को गोली मारकर घायल किया गया है। बाबा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - Etah: 50 हजार देखकर भी नहीं बदली ऑटो चालक की नीयत, बेहोश दरोगा को लेकर पहुंचा अस्पताल; हो रही तारीफ

 

अपनों के ईद-गिर्द घूम रही शक की सुई

किशोरी को गोली मारने वाला कोई दूर का नहीं है। पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है लेकिन शक की सुई अपनों के ईद-गिर्द घूम रही है। पुलिस पूरी दमदारी से कह रही है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
 

पुलिस को किया गया गुमराह

किशोरी के बाबा ने जो तहरीर दी है, उसमें बताया है कि घर पर ही गोली मारी गई है लेकिन पुलिस का दावा है कि गोली किसी दूसरे स्थान पर मारी गई है। वहां से साक्ष्य भी जुटा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed