फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   auto driver  intention not change seeing 50 thousand rupees reached hospital with unconscious sub inspector

Etah: 50 हजार देखकर भी नहीं बदली ऑटो चालक की नीयत, बेहोश दरोगा को लेकर पहुंचा अस्पताल; हो रही तारीफ

Fri, 24 Mar 2023 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 08:52 AM IST
सार

कासगंज में तैनात दरोगा एटा के लिए निकला था। रास्ते में वह अचेत हो गया, तो ऑटो चालक ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों को उसने बताया कि दरोगा की जेब में बड़ी रकम रखी है। 
 

विज्ञापन
auto driver  intention not change seeing 50 thousand rupees reached hospital with unconscious sub inspector
ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में तैनात दरोगा एक ऑटो को किराए पर लेकर एटा तक आया। रास्ते में अचेत हो गया। बस स्टैंड पहुंचने के बाद ऑटो चालक उसे लेकर चौकी पहुंचा। यहां से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि मलावन क्षेत्र में जसराना का युवक बेहोशी और घायल अवस्था में पड़ा मिला। इसको भी भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एटा के लिए निकला था दरोगा 

पुलिस लाइन कासगंज में तैनात उप निरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे नदरई गेट से ऑटो को किराए पर लेकर एटा के लिए निकले थे। रास्ते में किसी कारण अचेत हो गए। इसके बाद चालक रोडवेज बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पर लेकर पहुंचा। यहां ऑटो चालक ने दरोगा को बेहोश होने की बात बताई। तब पुलिस के सहयोग से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

विज्ञापन


ये भी  पढ़ें Etah: खेल-खेल में चार बच्चे कर बैठे ये गलती, एक ही हालत बिगड़ी; आगरा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

जेब में देख ली थी रकम

ऑटो चालक ने पुलिस कर्मियों को बताया कि इनके पास काफी रुपये भी हैं। ऐसा न हो कि कोई निकाल ले। तब पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों ने जेब को देखा तो 50 हजार रुपये निकले। चालक ने बताया कि वह 300 रुपये में कासगंज से एटा के लिए तय होकर उन्हें लाया था। पुलिस कर्मियों ने मिली रकम में से ऑटो चालक को 300 रुपये किराया दिया।

 

बेहोश मिला युवक

वहीं, थाना व कस्बा मलावन के पास बाईपास पर एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जो काफी घायल था। इसको पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को होश में आने पर परिजन को बुलाया गया। पिता श्यामवीर सिंह निवासी गोसपुरा थाना जसराना जिला फिरोजाबाद ने बताया कि बेटा नीतेश गुरुग्राम में अपने मौसेरे भाई मनोज के पास से 21 मार्च की शाम को चला था। बेटा अभी पूरी तरह से होश में नहीं है। जहरखुरानों ने लूटकर यह हालत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed