फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shortage of radiologists in District Hospital and Lady Loyal

Agra: 500 मरीजों के लिए दो रेडियोलाॅजिस्ट..एक्सरे-अल्ट्रासाउंड का इंतजार, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल में दिक्कत

Sun, 06 Jul 2025 02:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 06 Jul 2025 02:23 PM IST
सार

जिला अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। यहां दिनभर मरीजों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में उन्हें निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है।

विज्ञापन
shortage of radiologists in District Hospital and Lady Loyal
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में जिला अस्पताल और लेडी लॉयल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी है। इनमें एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन की जांच कराने के लिए रोज करीब 500 मरीज आते हैं, लेकिन चिकित्सक दो ही हैं। इससे महीने भर से अधिक की वेटिंग है। कई बार मरीज निजी सेंटरों में जांच कराने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में एक्सरे के लिए 300, अल्ट्रासाउंड के 100, सीटी के लिए 10 मरीज आते हैं। यहां एक ही रेडियोलोजिस्ट हैं, जबकि यहां तीन पद हैं। अस्पताल के इकलौते रेडियोलोजिस्ट डॉ. आरबी सिंह ने वीआरएस के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया है। ऐसे में 31 जुलाई तक ही सेवाएं दे सकेंगे। इनके जाने से मरीजों के लिए दिक्कत खड़ी हो जाएगी। लेडी लॉयल की बात करें तो यहां 80 से अधिक गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए आती हैं। यहां भी एक ही चिकित्सक हैं और करीब 50-60 के ही अल्ट्रासाउंड हो पाते हैं। 
विज्ञापन


 

बाकी को आगे की तारीख दे दी जाती है। इस तरह से दोनों ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए दो महीने तक की तारीख मिलती है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने लेडी लॉयल में निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं ने इसकी शिकायत भी की थी। जिला अस्पताल एसआईसी डॉ. राजेंद्र अरोड़ा का कहना है कि एक ही रेडियोलोजिस्ट हैं, इन्होंने भी वीआरएस के लिए आवेदन किया है। तीन पदों पर भर्ती के लिए शासन को पत्र लिखा है। लेडी लॉयल की एसआईसी डॉ. रचना गुप्ता का कहना है कि रेडियोलोजिस्ट बढ़ाने के लिए शासन को लिखा है, उम्मीद है जल्द नियुक्ति होगी।

घंटों इंतजार, तारीख लेकर लौटने को मजबूर हैं मरीज
जिला अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। यहां मरीजों की भीड़ लगी रहती है। कलाल खेरिया के दिनेश कुशवाहा ने बताया कि पिता के पेट में दर्द रहता है। जिला अस्पताल में दिखाने पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा, अगले महीने की तारीख मिली है। मंटोला के जमील कुरैशी ने बताया कि पत्नी के पैर की हड्डी टूट गई। एक्सरे के लिए तीन घंटे बाद नंबर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed