फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shortage of fertilizer, farmers have to book on committees

Agra News: खाद की किल्लत, समितियों पर किसान को करानी पड़ रही बुकिंग

Sun, 26 Nov 2023 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shortage of fertilizer, farmers have to book on committees
कासगंज। गेहूं की फसल की बुवाई का सीजन तेजी से समाप्त होता जा रहा है, लेकिन किसान डीएपी खाद की किल्लत से जूझ रहा है। खाद के लिए समितियों पर बुकिंग तक करानी पड़ रही है। वहीं कई समितियों पर लाइन लगाकर घंटों इंतजार के बाद खाद मिल पा रही है। जिससे किसान को फसल की बुवाई की चिंता सता रही है।गेहूं की बुवाई का सीजन 10 दिसंबर तक माना जाता है। जिले के काफी संख्या में किसान अभी फसल की बुवाई नहीं कर पाए हैं। इन किसानों के लिए खाद के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। ब्लॉक परिसर में संचालित सहकारी समिति पर कई दिनों से खाद नहीं है। समिति पर खाद लेने के लिए पहुंचने वाले किसान काफी परेशान रहे।समिति पर किसानों की बुकिंग कर ली गई। लगभग दो सौ किसानों ने समिति पर बुकिंग कराई। सहकारी क्रय विक्रय समिति पर किसानों की खाद के लिए लंबी कतार देखी गई। इस समिति पर किसान सुबह आठ बजे ही पहुंच गए, जिससे समिति पर लंबी लाइन लग गई। किसानों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद खाद मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed