{"_id":"607c770c8ebc3e8dba0906d3","slug":"short-ride-out-had-to-wait-for-hours-kasganj-news-agr4890025134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम निकली सवारी, घंटों करनी पड़ी प्रतीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम निकली सवारी, घंटों करनी पड़ी प्रतीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लॉकडाउन के चलते बाहर जाने वाले लोगों ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए। काफी कम लोग ही बाहर जाने के लिए अपने घरों से बाहर निकले। प्राइवेट बसें भी सड़कों पर नजर नहीं आई। कम सवारियों के चलते रोडवेज ने अपनी सेवाओं की संख्या को कम कर दिया, जिससे घंटो इंतजार करने के बाद यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए।
रोडवेज से दिल्ली मार्ग पर सबसे पहली बस सेवा 4 बजे शुरू की जाती है। आम दिनों में इस सेवा में बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली के लिए जाते हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते सुबह के समय काफी कम यात्री अपने घरों से निकले। इसके चलते इस बस को सुबह 7 बजे रवाना किया गया। इसमें मात्र 12 सवारी ही दिल्ली के लिए रवाना हुईं।
रोडवेज से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक 12 बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया जाता है, लेकिन रविवार को 5 बसों को ही रवाना किया गया, इसमें भी गिनी चुनी सवारी ही दिल्ली के लिए गईं। एटा मार्ग पर चलने वाली बसों का भी यही हाल रहा। काफी कम बसों को इस मार्ग पर चलाया गया। बरेली मार्ग पर बाहर से आने वाली बसें भी कम संख्या में आईं। जिससे बरेली मार्ग पर जाने वाले यात्री बस स्टैंड के बाहर खड़े होकर बसों के इंतजार में प्रतीक्षारत रहे। लॉकडाउन को देखते हुए प्राइवेट बस चालकों ने अपनी बसों को रोड पर नहीं निकाला।