{"_id":"6ae77666d4524981690b5a5a","slug":"shops-begin-to-be-set-up-at-the-bateshwar-fair-cleaning-of-the-yamuna-riverbanks-gets-underway-agra-news-c-421-1-ad11001-20626-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बटेश्वर मेले में सजने लगी दुकानें, शुरू हुई यमुना घाटों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बटेश्वर मेले में सजने लगी दुकानें, शुरू हुई यमुना घाटों की सफाई
विज्ञापन
बटेश्वर मे पशु मेला क्षेत्र मे टेंट से दुकान तैयार करते दुकान दार
बटेश्वर। उत्तर भारत के विख्यात बटेश्वर लोक एवं मेले में पशु व्यापारियों की आमद चार दिन पूर्व शुरू हो चुकी है, लेकिन रविवार को काफी संख्या में ऊंट-घोड़ों के पहुंचने, दुकानें सज जाने से मेला परिसर में रौनक बढ़ गई। मेला मेजबान जिला पंचायत ने भी तैयारियां तेज करते हुए यमुना नदी के घाटों की सफाई कराई।
मथुरा, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद और भरतपुर से रविवार को व्यापारी अपने घोड़े व ऊंट लेकर मेले में पहुंचे। ढाबा संचालक ने भी दुकान सजा ली। पशु सामान के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें लगाना शुरू कर दिया है। इससे पशु मेला क्षेत्र में रौनक बढ़ गई है। भरतपुर से 15 ऊंट लेकर पहुंचे व्यापारी सुरेश रविवार को अपने ऊंटों का नाच दिखाकर लोगों का मनोरंजन करते नजर आए।
वहीं, मथुरा से 20 घोड़े लेकर पहुंचे व्यापारी चंदन सिंह व अन्य व्यापारियों ने बताया कि वे हर वर्ष दीपावली से पहले ही खरीद-फरोख्त के लिए मेले में आ जाते हैं, लेकिन इस बार जिला पंचायत ने दीपावली के बाद 11 नवंबर को मेले का आधिकारिक उद्घाटन करने की घोषणा की है। इस कारण फिलहाल मेले में फिलहाल पशुओं के लिए चारे, पानी और बिजली की व्यवस्था न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वर्जन...
कर्मचारियों से रविवार को यमुना घाटों की सफाई कराई। सीढ़ियों पर जमी मिट्टी सिल्ट हटवाई गई। जगह-जगह गड्ढे भरवाए गए। बटेश्वर चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ मेला क्षेत्र में गश्त कर व्यापारियों की सुरक्षा में मुस्तैद हैं।
- मुकेश जैन, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी