Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopping during the auspicious time will bring good benefits, Deepotsav will be held for six days.

Agra News: शुभ मुहूर्त में खरीदारी के मिलेंगे सुखद लाभ, छह दिन का होगा दीपोत्सव

Fri, 17 Oct 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Shopping during the auspicious time will bring good benefits, Deepotsav will be held for six days.
मैनपुरी। पांच दिवसीय प्रकाश पर्व दिवाली की शुरुआत शनिवार को धनतेरस के त्योहार से हो जाएगी। पांच दिनों तक मनाए जाने वाला यह त्योहार इस बार छह दिनों तक मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य नंद किशोर मिश्र ने बताया 18 अक्तूबर को धनतेरस पूजन का मुहूर्त शाम 7:11 से 8:13 तक रहेगा। इसके साथ ही खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 12 से शाम 4:16 बजे तक, इसके बाद शाम को 5:42 से 7:17 का शुभ मुहूर्त रहेगा। उन्होंने बताया कि दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। ये दिन आरोग्य, दीर्घायु और धन-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। शास्त्रों में वर्णन है कि इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है। इसके साथ ही भगवान कुबेर और यमराज की आराधना करने का भी विधान है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनतेरस पर नए बर्तन, सोना, चांदी और आभूषणों को खरीदना बहुत शुभ और समृद्धि देने वाला माना गया है। निर्णय सागर पंचांग के अनुसार रूप चौदस (छोटी दिवाली) 19 अक्तूबर, लक्ष्मी पूजन दिवाली 21 अक्तूबर, गोवर्धन पूजा 22 अक्तूबर और भाईदूज 23 अक्तूबर को करना श्रेष्ठ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed