{"_id":"5aa0ef7c4f1c1baa1b8bb3ca","slug":"shoppers-will-appeal-to-the-supreme-court-on-the-basis-of-the-map","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहलः दक्षिणी गेट इस राजा के बनाए नक्शे में दर्ज, नक्शा लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे दुकानदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहलः दक्षिणी गेट इस राजा के बनाए नक्शे में दर्ज, नक्शा लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे दुकानदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के दक्षिणी गेट के चारों कटरे परिसर का ही हिस्सा हैं, लेकिन एएसआई ने दक्षिणी गेट को बंद कर जीवंत धरोहर को मुगलिया स्मारक से अलग कर दिया है।
ताजमहल दक्षिणी गेट के दुकानदार राजा जयसिंह के बनाए गए पुराने नक्शे के आधार पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने जा रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ बात की और याचिका के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की।
जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में दुकानदारों की ओर से याचिका दायर की जाएगी। इस बीच एएसआई के गेट खोलने के आश्वासन पर दुकानदारों ने दस दिन से बंद चल रहे बाजार को खोल दिया।

ताज महल
- फोटो : ANI
ताजमहल के फोरकोर्ट के बाद दक्षिणी गेट और चारो कटरे, दखिनाई गेट तक ताजमहल परिसर का हिस्सा है। ताजमहल के म्यूजियम में लगे पुराने नक्शे को आधार बनाकर दक्षिणी गेट के दुकानदार प्रवेश बंद किए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।
इन नक्शे में चारो कटरों को ताज का हिस्सा माना गया है। यही नहीं, आस्ट्रियाई इतिहासकार ईवा कोच ने भी कटरों के साथ महताब बाग को भी ताज के ग्रैंड डिजाइन का हिस्सा माना है।
चारों कटरे और दक्षिणी गेट एएसआई से संरक्षित है। दुकानदारों की दलील है कि स्मारक के अंदर का यह हिस्सा बंद करने से आवागमन बाधित हो रहा है।

महाजन कमेटी की रिपोर्ट की जाएगी पेश
दुकानदारों ने श्रीकृष्ण महाजन की उस रिपोर्ट को भी याचिका का हिस्सा बनाया है, जिसमें महाजन कमेटी ने दक्षिणी गेट और ताजगंज को लिविंग हेरिटेज माना था।
इस कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक काम करने की जगह गेट बंद करने के फैसले का विरोध किया जाएगा। यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई थी।
दक्षिणी गेट की ओर बने अवैध निर्माणों को कमेटी ने तोड़ने की सिफारिश की थी, जिसकी वजह से ताज की सुरक्षा को खतरा माना गया था। एएसआई और सीआईएसएफ ने कार्रवाई की जगह गेट बंद कर ताज को सुरक्षित मान लिया है।

जितनी चौड़ी नहर, उतना चौड़ा था दक्षिणी गेट
दक्षिणी गेट पर स्थानीय लोगों ने किस कदर अतिक्रमण और अवैध निर्माण किया है, इसका खुलासा भी पुराने नक्शे से हो रहा है। ताजमहल के अंदर सेंट्रल टैंक और पाथवे के साथ वाटर चैनल जितना चौड़ा है।
उतनी ही चौड़ाई दक्षिणी गेट के बाहर रोड की थी जो चारो कटरों तक पहुंचती है। पुराने नक्शे में गेट के अलावा रोड की चौड़ाई स्पष्ट नजर आ रही है।