फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoppers hit the municipal personnel, Ruckus

दुकानदारों ने नगर निगम कर्मियों को पीटा, हंगामा

Thu, 12 Mar 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 12 Mar 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
सिटी स्टेशन रोड पर नाले साफ करने गई नगर निगम की टीम के साथ क्षेत्रीय दुकानदारों ने मारपीट कर दी। इस पर कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में नाला खुलवाया और आरोपी दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे सूचना मिली कि स्टेशन पर नाला चोक हो गया। गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। एसएफआई सुदेश यादव निगम कर्मचारियों साथ पहुंच गए। कर्मचारी चंदा सिंह ने बांस से कचरे को हटाने की कोशिश की। बांस का एक हिस्सा जेनसन एंड संस और केतन फाइबर नामक दुकान की रैंप से टच गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इससे गुस्साए दुकानदार हरेश कुमार और नन्हे ने कर्मचारी को गाली देना शुरू कर दिया। विरोध पर दोनों ने मिलकर पिटाई लगा दी। सफाई नायक भूप सिंह ने बीचबचाव किया तो उसको भी पीट दिया। सुदेश यादव की सुचना पर हरीपर्वत थाने का फोर्स पहुंच गया। तब तक आरोपी भाग गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में निगमकर्मी जुट गए। काफी देर बाद जेसीबी की मदद से नाले पर हो रहे अतिक्रमणों को हटाकर सफाई की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ितों का मेडिकल कराया गया है। गुरुवार से सिटी स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed