फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeepers strictly follow market captives

दुकानदार सख्ती के साथ करें बाजार बंदी का पालन

Thu, 08 Apr 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers strictly follow market captives
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के तेजी से हो रहे प्रसार को रोकने के लिए श्रम विभाग बाजार बंदी को हथियार बनाएगा। इसके लिए विभाग इसी हफ्ते से अभियान चलाकर बाजार बंदी का सख्ती से पालन करवाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

श्रम प्रर्वतन अधिकारी आरएम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में तेजी के साथ कोरोना संक्रमण फैल रहा है। ऐसे में चुनाव की व्यस्तता के बीच शासन प्रशासन के सामने इससे एक साथ निपटना किसी चुनौती से कम नहीं है। उधर दुकानों पर भीड़ भाड़ और बाजार बंदी का सख्ती के साथ पालन न होने की वजह से भी समस्या खड़ी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को देखते हुए लेकर श्रम विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा। जो दुकानदार बाजार बंदी का सख्ती के साथ पालन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उनसे जुर्माना वसूलने के साथ ही कोविड-19 के अंतर्गत भी कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सक, मेडिकल आदि को छोड़ कर अन्य कोई दुकान यदि बाजार बंदी के दिन खोली जाती हैं। तो दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोविड 19 के निर्देशों का सख्ती के साथ पालन करें। अन्यथा विभाग को सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed