फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeepers sold food items at overrates

Agra News: ओवर रेट में खाद्य सामग्री ने बेचें दुकानदार

Mon, 24 Feb 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 24 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers sold food items at overrates
कासगंज। कांवड़ यात्रा के दौरान ओवर रेट में खाद्य सामग्री न बिके इसके लिए सोमवार को एसडीएम व खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा होटल, ढाबों पर चेकिंग की गई। दुकानदारों को साफ-सफाई रखने एवं लाइट की बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। सोरोंजी में कांवड़ मेला चल रहा है। इसको लेकर प्रशासन सतर्क है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, आगरा,फिरोजाबाद,मथुरा सहित अन्य जनपदों से श्रद्धालु कांवड़ में जल भरने के लिए तीर्थ नगरी के लहरा गंगा घाट पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को एसडीएम सदर संजीव कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर तीर्थ नगरी सोरोंजी में होटल, ढाबों व रेस्टोरेंटों में पहुंचकर चेकिंग की। काउंटर पर रेट लिस्ट को चेक किया। जिन संचालकों के यहां रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी। वहां एसडीएम ने होटल, ढाबों व रेस्टोरेंट संचालक को निर्देश दिए कि रेट लिस्ट चस्पा करें। श्रद्धालुओं को ओवररेट में खाद्य सामग्री न बेचें। खाद्य सामग्री बनाते समय सफाई का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed