{"_id":"5d5c0c5c8ebc3e89d0068867","slug":"shopkeepers-selling-fake-fertilizers-to-farmers-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ छलावाः दुकानदार बेच रहे नकली उर्वरक, खाद की दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के साथ छलावाः दुकानदार बेच रहे नकली उर्वरक, खाद की दुकान सील
Wed, 21 Aug 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
कुरावली में खाद की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद और बीज की सही दामों पर बिक्री और नकली उर्वरकों की बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए जिला कृषि अधिकारी छापामार कार्रवाई की। इस दौरान नकली जिंक बेचने पर एक दुकान सीज कर दी गई। उन्होंने तीन दुकानों पर निरीक्षण कर चार नमूने भी भरे।
जिला कृषि अधिकारी ने मंगवलार को जिले भर में खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। शहर से सटे औड़ेन्य मंडल स्थित रंजीत खाद भंडार पर दयाल कंपनी की नकली जिंक बेची जा रही थी। इस पर उन्होंने दुकान सील कर दी।
इसके बाद वे कुरावली पहुंचे। यहां अहिंसा बीज भंडार पर उन्होंने लाइसेंस देखने के साथ ही स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया। इसके बाद उन्होंने नगर के पूजा खाद भंडार का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान स्टॉक और बिक्री रजिस्टर नहीं मिला। इस पर संचालक को चेतावनी देने के साथ ही दो दवाओं के नमूने लेकर भी जांच के लिए भेजे।

शेख मेडिकल स्टोर अहिरवा से भी निरीक्षण के दौरान दो दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि हर हाल में स्टॉक और बिक्री रजिस्टर दुकान पर उपलब्ध होना चाहिए।
चेकिंग से कुरावली में खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदार अपने शटर बंद कर भाग निकले। जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी वापस लौट आए।
चेकिंग से कुरावली में खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदार अपने शटर बंद कर भाग निकले। जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी वापस लौट आए।