{"_id":"690d0e432b73cd7810033d20","slug":"shopkeepers-create-ruckus-over-removal-of-encroachment-from-paschimpuri-road-agra-news-c-25-1-agr1034-910089-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पश्चिमपुरी मार्ग से अतिक्रमण हटाने पर दुकानदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पश्चिमपुरी मार्ग से अतिक्रमण हटाने पर दुकानदारों का हंगामा
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते निगम कर्मचारी
आगरा। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण से जाम लग रहा है। आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल भावना क्लार्क्स इन से सेक्टर-11 तक और शास्त्रीपुरम की पश्चिमपुरी रोड के फुटपाथ पर ठेल वालों से लेकर बड़े दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। बृहस्पतिवार को शास्त्रीपुरम स्थित पश्चिमपुरी चौराहे पर नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंची। फुटपाथ पर बने दर्जनों अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया। इस दाैरान दुकानदारों ने विरोध किया। एक ढाबा संचालक हंगामा करने लगा, लेकिन पुलिस की माैजूदगी से विरोध ज्यादा देर नहीं चल सका।
पश्चिमपुरी पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे ढाबा संचालित कर रहे बबलू पराठे वाले ने कार्रवाई का विरोध किया। बबलू का आरोप था कि पूरे शहर में अतिक्रमण फैला हुआ है फिर उसके ढाबे पर ही पहले कार्रवाई क्यों की जा रही है। उसके समर्थन में अन्य दुकानदार भी एकजुट हो गए। नारेबाजी शुरू कर दी। यह देखकर नगर निगम कर्मियों ने उन्हें रोका मगर वो मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में निगम अधिकारियों ने प्रवर्तन दल की मदद से दुकानदारों को शांत कराया।
समझाने पर दुकानदार मान गए। फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार हो गए। टीम फतेहाबाद रोड स्थित शांति मांगलिक अस्पताल के आसपास भी पहुंची। यहां से भी सड़क पर किया गया अतिक्रमण हटवाया। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
फुटपाथ पर जगह नहीं
कई मार्गों पर कार्रवाई न होने की वजह से अतिक्रमण पर रोक नहीं लग पा रही है। आवास विकास काॅलोनी निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि सेक्टर-11 से हलवाई की बगीची की तरफ जाने वाले मार्ग पर बने फुटपाथ पर कब्जा कर लिया गया है। दुकानदार और फड़ विक्रेता अपना सामान रखते हैं। इस कारण पैदल निकलने के लिए भी लोगों को जगह नहीं मिल पाती है।