फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeeper pours boiling oil on customers in Agra

आगरा: ग्राहकों पर डाला खाैलता हुआ तेल, तीन लोग झुलसे; दुकानदार ने जातिसूचक शब्दों से भी किया अपमानित

Thu, 10 Sep 2026 08:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 10 Sep 2026 08:01 PM IST
सार

आगरा में एक दुकानदार ने विवाद होने पर ग्राहकों पर खाैलता हुआ तेल डाल दिया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि दुकानदार ने इस दाैरान जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
Shopkeeper pours boiling oil on customers in Agra
गर्म तेल से झुलसे युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के रकाबगंज में दुकान पर विवाद के बाद हलवाई ने तीन लोगों पर खाैलता हुआ तेल उड़ेल दिया। घटना से अफरातफरी मच गई। कई लोग झुलसने से बच गए। घटना की जानकारी पर सफाई मजदूर संगठन के पदाधिकारी थाना पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


न्यू आदर्श नगर, रकाबगंज निवासी मुकुल गुलजार ने पुलिस को बताया कि रकाबगंज थाने से 150 मीटर दूर टीटू उर्फ शिव शंकर की डेरी एवं हलवाई की दुकान है। वह अपनी सात महीने की गर्भवती पत्नी के लिए दूध लेने गया था। दुकानदार टीटू से जल्दी दूध देने के लिए कहा। आरोप है कि यह सुनकर टीटू और उसके भाई शिवा एवं वीकेश भड़क गए। वह गाड़ी खड़ी करने के लिए भी मना करने लगे। आरोप है कि तीनों ने गालीगलाैज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी जातिसूचक शब्द बोलने लगे। यह सुनकर मुकुल के साथी पियूष और सोनू आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने गाली देने से मना किया। इस पर आक्रोशित दुकानदार ने तीनों पर कढ़ाई में खाैलता हुआ तेल उड़ेल दिया। तीनों बुरी तरह से झुलस गए। घटना से अफरातफरी मच गई। ग्राहक भी दहशत में आ गए। तीनों को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। तेल से मुकुल गुलाजार के बाएं हाथ का हिस्सा जल गया। सोनू और पीयूष का चेहरा व गर्दन का हिस्सा झुलस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि आरोपी टीटू उर्फ शिवशंकर, उसके भाइयों शिवा एवं वीकेश के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। उधर, घटना की जानकारी पर विनोद इलाहाबादी, कामेश कुंज, शिवम दिलवारिया, श्रीकांत चौहान आदि थाना रकाबगंज पहुंचे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed