फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeeper injured by being hit with an axe

Agra News: दुकानदार को फरसा मारकर किया घायल

Sun, 01 Oct 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper injured by being hit with an axe
कुरावली। मोहल्ला सुजरई में शनिवार को एक दुकान पर नामजद लोगों ने जानलेवा हमला किया। इस दौरान फरसे से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुजरई निवासी रंजीत कुमार गांव में ही दुकान का संचालन करते हैं। शनिवार को वह दुकान पर बैठे थे। तभी मोहल्ले के रहने वाले गोविंद और रामधन वहां आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे पीटना शुरू कर दिया। हाथ में लिए फरसा से जान से मारने की नीयत से सिर पर वार किए। उसे लाठी डंडा से भी पीटा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मां और पत्नी उसे बचाने के लिए आई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल व परिजन से जानकारी ली। मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी पिता पुत्र राधन और गोविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed