फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shopkeeper hands over children to police station, video and photos go viral

Agra News: दुकानदार ने बच्चों को थाने में सौंपा, वीडियो-फोटो वायरल

Sun, 17 May 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper hands over children to police station, video and photos go viral
अछनेरा(आगरा)। किरावली थाना क्षेत्र में चोरी का मोबाइल बेचने के शक में दो नाबालिगों को एक दुकानदार ने पकड़ा और उन्हें थाने ले जाकर सौंप दिया। दोनों को थाने में बैठा लिया गया। आरोप है कि उन्हें अछनेरा पुलिस को जानकारी देकर दो घंटे बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 10 बजे किरावली की एक मोबाइल की दुकान पर दो बच्चे अपना मोबाइल बेचने पहुंचे। दुकानदार को उनके पास मौजूद मोबाइल संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसने चोरी की आशंका जताते हुए स्थानीय पुलिस को फोन कर दिया। उन्हें खुद ही थाने ले गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बच्चों से बातचीत और फिर थाने में दो सिपाहियों के बच्चों को पकड़ने व जमीन पर बैठाने की तस्वीरे वायरल हो गईं। आरोप लगा कि पुलिसकर्मियों ने करीब दो घंटे तक बच्चों को थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन

मामले में डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह का कहना है कि नाबालिगों को दुकानदार पकड़कर थाने लाया था। बच्चों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। हिरासत में रखने या बैठाए रखने की बात गलत है। मामले में एसीपी अछनेरा से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed