फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shohde's actions had forced the girl to commit suicide

Agra News: शोहदे की हरकत ने युवती को जान देने पर कर दिया था मजबूर

Wed, 07 Feb 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Feb 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
Shohde's actions had forced the girl to commit suicide
शोहदे की हरकत ने युवती को जान देने पर कर दिया था मजबूर
विज्ञापन

- गैर समुदाय के आरोपी के खिलाफ एलाऊ थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव सगामई की रहने वाली शिवानी के साथ मोहम्मद आफताब ने घर आकर गलत हरकत की। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। लोक लाज के डर से परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सगामई निवासी उमा देवी 4 फरवरी की सुबह अपनी छोटी बेटी के साथ मवेशी बांधने के लिए घर से बाहर चली गईं थीं। मौके का फायदा उठाकर गांव के रहने वाला मोहम्मद आफताब उर्फ राजू घर में घुस आया। घर में अकेली शिवानी को देख आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की। इस बीच उमादेवी आ गईं तो आरोपी वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद उमा ने डरी सहमी बेटी को समझाया। अगले दिन जब वह मवेशी बांध कर घर वापस लौटीं तो देखा कि शिवानी का शव फंदे पर लटका हुआ था। बेटी का शव फंदे पर लटका देखी उमा की चीख निकल गई। इसके बाद परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को उमादेवी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस को बताया कि शोहदे की हरकत ने बेटी को जान देने पर मजबूर कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed