{"_id":"64f00d63c193a2dfa60748a3","slug":"shohde-molested-girl-in-middle-of-road-in-agra-and-tore-her-clothes-on-protest-2023-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: शोहदे ने बीच सड़क की युवती से हूटिंग और छेड़छाड़, विरोध पर फाड़ दिए कपड़े; दहशत में पीड़िता व परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: शोहदे ने बीच सड़क की युवती से हूटिंग और छेड़छाड़, विरोध पर फाड़ दिए कपड़े; दहशत में पीड़िता व परिवार
Thu, 31 Aug 2023 09:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 31 Aug 2023 09:17 AM IST
सार
आगरा में शोहदे ने बीच सड़क युवती से हूटिंग और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके फाड़ दिए। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
girl crime, demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एमजी रोड पर एक शोहदे ने रात में घर लौट रही एक्टिवा सवार युवती का पीछा किया। हूटिंग की और एक जगह रोक लिया। सरेराह उससे छेड़छाड़ की, विरोध पर कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के भाई-बहन भी पीछे आ रहे थे। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। सेफ सिटी में हुई इस वारदात से एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती सदर क्षेत्र की है। पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात 10:30 बजे भगवान टॉकीज से घर लौट रही थी। डीएम आवास के सामने पेट्रोल भराया। वहीं से स्कूटी सवार युवक पीछा करने लगा। रास्ते में कई बार हूटिंग की। रात होने की वजह से वह परेशान हो गईं। प्रतापपुरा चौराहे के पास युवक ने रास्ता रोक लिया। छेड़छाड़ करने लगा। कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- PCS-J Exam Result: कासगंज की रश्मि ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, बोलीं- पिता की प्रेरणा से मिला मुकाम
विज्ञापन
भाई-बहन दूसरे वाहन से आ रहे थे। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। थाना सदर के प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। आरोपी सराय मलूकचंद निवासी जगदीश सागर है। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुकदमे में लगी धारा में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है।
यह भी पढ़ेंः- Agra: मोहब्बत के शहर में इश्क की निशानी ढूंढ रहे पूर्व क्रिकेटर, आज भी है खोया हुआ अनोखा तोहफा मिलने का इंतजार
फिर कैसी सुरक्षा
कहने को आगरा सेफ सिटी में आता है। एमजी रोड के हर चौराहे पर स्मार्ट सिटी के तहत सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पैनिक बटन भी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा का खतरा है। बाइकर्स गैंग महिलाओं के साथ कई बार चेन, मोबाइल और पर्स लूट की वारदात कर चुका है। अब छेड़छाड़ की घटना भी सामने आ रही है। रात में चौराहों पर पुलिस की गश्त न के बराबर रहती है। इसका फायदा बदमाश से लेकर शोहदे तक उठाते हैं।यह भी पढ़ेंः- Agra: मोहब्बत के शहर में इश्क की निशानी ढूंढ रहे पूर्व क्रिकेटर, आज भी है खोया हुआ अनोखा तोहफा मिलने का इंतजार