फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoemaker's body found on roadside

Agra News: सड़क के किनारे मिला जूता कारीगर का शव

Tue, 11 Nov 2025 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shoemaker's body found on roadside
मृतक का फाइल फोटो
शमसाबाद। ग्राम झारपुरा के पास इरादत नगर रोड पर सोमवार को मजदूर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने वाहन की चपेट में आकर मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सुबह लगभग पांच बजे गश्त के दौरान पुलिस को इरादत नगर रोड पर युवक का शव पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे। जांच में पता चला कि वह थाना शाहगंज के नगला विशे का जूता कारीगर सुनील (38) था। वह चाचा के यहां गढ़ी सक्खन में आया था। सुबह खेतों की तरफ टहलने निकला था। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed