फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoemaker killed in collision with speeding car

Agra News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से जूता कारीगर की माैत

Thu, 10 Sep 2026 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Shoemaker killed in collision with speeding car
File photo: Shyam Singh Birai
सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर स्थित बीरई चौराहे पर मंगलवार देर रात सड़क पार कर रहे एक जूता कारीगर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जूता कारीगर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा रात 10 बजे करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक, गांव बीरई, सैंया निवासी 35 वर्षीय श्याम सिंह आगरा की एक जूता फैक्ट्री में कारीगर थे। मंगलवार रात वह फैक्ट्री से घर लाैट रहे थे। टेंपो से बीरई चौराहे पर उतरकर वह सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने श्याम सिंह को सीएचसी सैंया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसएन इमरजेंसी आगरा रेफर कर दिया गया। एसएन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान श्याम सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी ललिता और चार अविवाहित बच्चे हैं। श्याम सिंह ही मजदूरी करके पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed