फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoemaker breaks wife's head with iron rod, then commits suicide

Agra News: सरिया से पत्नी का सिर फोड़ा, फिर जूता कारीगर ने कर लिया आत्मदाह

Thu, 28 May 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Shoemaker breaks wife's head with iron rod, then commits suicide
इमरान उर्फ शानू
आगरा। किशोरपुरा (जगदीशपुरा) में बुधवार शाम जूता कारीगर इमरान उर्फ शानू (35) ने कहासुनी के बाद पत्नी अफसाना का सरिया से सिर फोड़ दिया। चीख-पुकार सुनकर उसकी भाभी और पड़ोसी पहुंचे। वह लहूलुहान पत्नी को अस्पताल ले गए। घर में पति ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घर से धुआं देखकर पड़ोसी आए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

किशोरपुरा स्थित गली नंबर नाै निवासी इमरान उर्फ शानू (35) विकलांग होने के साथ ही जूता कारीगर थे। उनकी शादी 10 साल पहले जयपुर निवासी अफसाना से हुई थी। उनके छह बच्चे हैं। दो को गोद दे दिया था। तीन बेटी और ढाई साल का एक बेटा साथ रहते हैं। भूतल पर शानू रह रहे थे। पहली मंजिल पर उसके भाई आबिद, उसकी पत्नी रिजवाना रहती हैं। उनके माैसा जावेद ने बताया कि इमरान का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। एक सप्ताह पहले पति से विवाद के बाद अफसाना बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन


बुधवार शाम को घर आई थी। तभी पति से विवाद होने लगा। उनकी आवाज सुनकर पहली मंजिल पर रह रहीं शानू की भाभी रिजवाना आ गईं। उन्होंने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। मगर शानू ने भाभी को कमरे से बाहर जाने के लिए बोल दिया। इस पर रिजवाना काम से बाजार चली गईं। शाम तकरीबन 5:30 बजे वापस आईं। शानू के कमरे से तेज आवाज आ रही थी। यह देखकर वो कमरे में पहुंची। शानू ने अफसाना के सिर में लोहे की सरिया से ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। वह लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। यह देखकर रिजवाना की चीख निकल गई। वह कमरे से बाहर भागकर आईं और शोर मचा दिया। इस पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। वह अफसाना को अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानू घर में ही रुक गया। अफसाना के सिर में गहरी चोट लगी थी। उसके 25 टांके आए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पड़ोसियों ने कुछ देर बाद घर से धुआं निकलता देखा। इस पर लोग घर में अंदर पहुंचे तो किचन में शानू जली हुई हालत में पड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने आग बुझाई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शानू की माैत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी गाैरव सिंह ने बताया कि जूता कारीगर ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या की है। पत्नी का इलाज चल रहा है। वह होश में नहीं हैं। उनके ठीक होने पर पूछताछ की जाएगी। घटना का कारण पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed