फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe factory fire

आगरा के टीला गज सिंह में जूता कारखाने में आग

Fri, 06 Feb 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 06 Feb 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
नाला महावीर स्थित टीला गज सिंह में गुरुवार शाम को जूता कारखाने में आग लग गई। कारीगर जान बचाकर भाग निकले। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के घरों को खाली कर दिया। सूचना पर तीन दमकल पहुंच गईं। दो घंटे की कवायद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। कारखाना मालिक ने कुछ लोगों पर आगजनी का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन

सपा पार्षद मो. शहजाद उर्फ पप्पू पहलवान के भाई नासिर और मो. राशिद का टीला गज सिंह में जूते का कारखाना है। कारखाने में दो हॉल हैं। एक हॉल में कारीगर काम करते हैं। दूसरे में लेदर स्टोर है। पहली मंजिल पर गोदाम बना है। शाम तकरीबन छह बजे कारखाने में आग लग गई। उस वक्त कारखाने में शानू, जीशान, कमरू, सोनू और बाटो काम कर रहे थे। उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की, मगर तब तक लपटें तेज हो गई थीं। कारीगर जान बचाकर बाहर भाग आए। कुछ ही देर में ज्वलनशील केमिकल से भरे ड्रमों ने आग पकड़ ली, तेज धमाके के साथ फटे। आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। लोगों ने पहले खुद ही आग को काबू में करने का प्रयास किया। इसके बाद फायरब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। आधा घंटे बाद तीन दमकल पहुंचीं। कारखाने के गेट और पिछले हिस्से से जंगला तोड़कर पानी डाला गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में 15 लाख का नुकसान बताया गया है। कारखाना मालिक राशिद का आरोप है कि नाई की मंडी के तीन लोगों ने पेट्रोल डालकर कारखाने में आग लगाई है। इन लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। वहीं कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आग लगने के वक्त बिजली नहीं आ रही थी। कारीगर मोमबत्ती जलाकर काम कर रहे थे। मोमबत्ती से ही आग लगने की आशंका है। कारखाना मालिक के आरोपों की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed