फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shoe businessman held hostage female relative and her husband cheated him was shocked

UP: जूता कारोबारी को बनाया बंधक, महिला रिश्तेदार और उसके पति ने दिया ऐसा धोखा...उड़ गए होश

Tue, 27 May 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 May 2025 09:27 AM IST
सार

आगरा के जूता कारोबारी ने महिला रिश्तेदार और उसके पति पर मारपीट कर लूटने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं बताया है कि आरोपियों ने बंधक बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। 
 

विज्ञापन
Shoe businessman held hostage female relative and her husband cheated him was shocked
महिला सांकेतिक - फोटो : ai generated

विस्तार

आगरा के जूता कारोबारी को कार में बंधक बनाकर लूटने और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोपी नरेंद्र चाहर को शाहगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  STF का खुलासा: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी, असलहा बाबू...फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़
विज्ञापन




 

15 फरवरी को दर्ज कराई थी एफआईआर
प्रतापपुरा निवासी जूता कारोबारी राजेश दयाल ने 15 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी रिश्तेदार कागारौल की रहने वाली सरिता ने नरेंद्र चाहर के साथ दूसरी शादी की थी। सरिता की छोटी बहन भी नरेंद्र के साथ अर्जुन नगर में रहती है। 20 नवंबर 2024 को सरिता ने जरूरी काम की बात कहकर उसे घर बुलाया था।

ये भी पढ़ें -  UP: पिता-पुत्र को फावड़े से काटा...शादी के तीन महीने में उजाड़ दिया सुहाग, करुण क्रंदन से कांप उठा कलेजा




 

पति ने चाकू से किया हमला
वह अपनी कार से पहुंचे तो सरिता के पति नरेंद्र ने चाकू से हमला किया। इसके बाद सरिता, बहन बबली व नरेंद्र ने उन्हें उनकी कार में ही बंधक बनाकर लूटपाट की। प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर उन्होंने हॉर्न बजाया तो पंप कर्मियों ने उन्हें बचाया। इस मामले में थाना शाहगंज में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र चाहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दोनों फरार महिलाओं की तलाश कर रही है। 

ये भी पढ़ें -  UP: श्री बांके बिहारी मंदिर न्यास का गठन, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना; अब ट्रस्ट देखेगा व्यवस्थाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed