{"_id":"6ab8ffa0d578f513350747a1","slug":"shoe-artisan-dies-after-being-beaten-by-in-laws-in-agra-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा न्यूज: ससुरालीजनों ने की मारपीट, अस्पताल में जूता कारीगर ने तोड़ा दम; पत्नी समेत तीन के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा न्यूज: ससुरालीजनों ने की मारपीट, अस्पताल में जूता कारीगर ने तोड़ा दम; पत्नी समेत तीन के खिलाफ एफआईआर
Sun, 27 Sep 2026 05:06 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:06 PM IST
सार
जूता कारीगर ने इलाज के दाैरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन ने ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में पत्नी समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शाहगंज के खेरिया मोड़ रोड निवासी जूता कारीगर राजा (38) की शनिवार सुबह एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें ब्रेन हेमरेज बताकर भर्ती कराया गया था। परिजन ने मृतक की पत्नी, उसके चाचा और बहन पर मारपीट करने, रुपयों की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की है।
खेरिया मोड़ रोड पर आनंद इंटर कॉलेज के सामने रहने वाले बंटी ने बताया कि उनके बड़े भाई राजा का 15 वर्ष पहले शहीद नगर की युवती रिजवाना से निकाह हुआ था। आरोप है कि पत्नी तीन माह बाद ही अलग किराए पर रहने लगी थी। दोनों के कोई संतान नहीं है। लॉकडाउन के बाद जबरन दबाव बनाकर भाई को मायके शहीद नगर रहने पर मजबूर किया। वहां उसके चाचा शाहिद अली, बहन इमराना और भाई मिलकर राजा को परेशान कर रहे थे।

राजा के नाम से लोन ले लिया था। आपराधिक प्रवृत्ति के रिश्तेदारों को उनके नाम से सिम दिलवा दी थी। रुपये नहीं देने पर तीन माह पूर्व पत्नी ने राजा की पुलिस से शिकायत कर घर से निकाल दिया था। वह खेरिया मोड़ पर रह रहे थे। 5 सितंबर को ससुराल वालों ने राजा को बुलाया। लौट कर आने पर उन्होंने ससुराल में पत्नी और अन्य पर पिटाई करने का आरोप लगाया। अगले दिन सुबह सिर में दर्द बताने के बाद राजा बेहोश हो गए।
उनका एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चला। सीटी स्कैन में दिमाग की नस चोट लगने से फटने का पता चला। उस समय शहीद नगर पुलिस चौकी पर शिकायत की गई। पुलिस ने राजा के होश में आने पर बयान लेने के बाद कार्रवाई की बोलकर लौटा दिया। राजा के ससुराल वालों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार सुबह एसएन में उनकी मौत हो गई। परिजन ने 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।
शिकायत पर पोस्टमार्टम कराया गया है। भाई की तहरीर के आधार पर पत्नी समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी