{"_id":"69d5d47d0cc9dd840f09ff0d","slug":"shock-near-yamuna-aarti-site-body-of-3-year-old-girl-found-in-drain-murder-suspected-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना आरती स्थल के पास नाली में मिली तीन वर्षीय बच्ची की लाश, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना आरती स्थल के पास नाली में मिली तीन वर्षीय बच्ची की लाश, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 08 Apr 2026 09:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:37 AM IST
सार
यमुना आरती स्थल के पास नाली में तीन साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस हत्या की आशंका के तहत जांच कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करती हुई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना छत्ता के यमुना किनारा मार्ग पर मंगलवार शाम को यमुना आरती स्थल के पास करीब तीन साल की बच्ची का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। आशंका है कि हत्या कर शव फेंका गया है। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
घटना शाम तकरीबन 7 बजे की है। यमुना किनारा मार्ग पर लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित है। इससे कुछ मीटर की दूरी पर यमुना आरती स्थल भी है। सड़क किनारे से पानी की पाइपलाइन जा रही है। शव प्रतिमा और आरती स्थल के बीच में पाइपलाइन के बगल से बनी नाली में पड़ा था। पानी में डूबा होने के कारण रास्ते से निकल रहे लोगों को ठीक से दिख नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बच्ची की उम्र करीब तीन साल है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण पता चल सकेगा। मृतका टीशर्ट और लोअर पहने है। देखने से लग रहा है कि शव मिलने के कुछ घंटे पहले ही उसकी माैत हुई होगी। आसपास के थानों से जानकारी मांगी। पहचान के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
आसपास के लोगों से भी की जा रही जानकारी
पुलिस ने आसपास के दुकानदार और ठेल विक्रेताओं से जानकारी की है। उन्होंने मंगलवार सुबह और दोपहर में किसी तरह के शव की जानकारी से इन्कार किया। ऐसे में आशंका है कि बच्ची की हत्या कर शव को लाया गया होगा। यमुना में शव को बहाने की साजिश थी, मगर किसी कारण शव को नाली में छोड़ दिया गया।
पुलिस ने आसपास के दुकानदार और ठेल विक्रेताओं से जानकारी की है। उन्होंने मंगलवार सुबह और दोपहर में किसी तरह के शव की जानकारी से इन्कार किया। ऐसे में आशंका है कि बच्ची की हत्या कर शव को लाया गया होगा। यमुना में शव को बहाने की साजिश थी, मगर किसी कारण शव को नाली में छोड़ दिया गया।