फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shock machine bloody clash nagla jalim Agra Crime News

UP: भैंस को लगा करंट तो हो गया बवाल...दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

Sat, 06 Sep 2025 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 11:56 AM IST
सार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नगला जालिम गांव में खेत पर लगी झटका मशीन से भैंस को करंट लगने पर दो पक्षों में विवाद बढ़कर खूनी संघर्ष में बदल गया।

विज्ञापन
shock machine bloody clash nagla jalim Agra Crime News
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नगला जालिम गांव में शुक्रवार दोपहर खेत पर लगी झटका मशीन से भैंस को करंट लगने से दो पक्षों में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और फरसा चले, तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगला जालिम निवासी महेंद्र सिंह के खेत में फसल लगी हुई है। आरोप है कि पास के खेत में बटाई पर खेती कर रहे पवन, अर्जुन, सुरेश और हरवीर ने झटका मशीन का तार खेत में लगा रखा था। महेंद्र सिंह का कहना है कि भैंस खोलते समय उसे झटका मशीन से करंट लग गया। जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महेंद्र का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी उसके घर पर एक राय होकर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे महेंद्र का भतीजा जितेंद्र, पत्नी वर्षा, सुरेश देवी, चंद्रावती और मुरारी लाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed