{"_id":"5c3b51bdbdec2273584f2fd1","slug":"shivpal-yadav-will-contesting-election-from-firozabad-lok-sabha-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां से शिवपाल यादव का चुनाव लड़ना तय, तीन फरवरी को करेंगे एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां से शिवपाल यादव का चुनाव लड़ना तय, तीन फरवरी को करेंगे एलान
Sun, 13 Jan 2019 08:27 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Jan 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद संसदीय सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव का चुनाव लड़ना लगभग तय है। तीन फरवरी को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शिवपाल यादव इसका एलान करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को हुई प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अजीम भाई ने यह जानकारी। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। तीन फरवरी की रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 22 फरवरी को इसी रामलीला मैदान में सपा विधायक हरिओम यादव ने पोल खोलो सम्मेलन करने का एलान किया है। सपा विधायक प्रसपा की बैठक में भी पहुंचे थे। उनके पुत्र छोटू यादव पहले ही प्रसपा में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
सपा बसपा गठबंधन पर निशाना
प्रसपा की बैठक में मौजूद पार्टी नेता और कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
अजीम भाई ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन वैचारिक व सैद्धांतिक नहीं। यह स्वार्थवादी और अवसरवादी गठबंधन है। उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद सीट से पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव का चुनाव लड़ना लगभग तय है।
प्रसपा की बैठक के दौरान सपा के सिरसागंज विधायक हरिओम यादव भी मंच पर मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने विचार व्यक्त भी किए। इसके बाद सपा विधायक ने प्रेसवार्ता कर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव पर कई आरोप लगाए।
प्रसपा की बैठक के दौरान सपा के सिरसागंज विधायक हरिओम यादव भी मंच पर मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने विचार व्यक्त भी किए। इसके बाद सपा विधायक ने प्रेसवार्ता कर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव पर कई आरोप लगाए।