फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Yadav will begins election campaign with the blessings of banke bihari ji from vrindavan

वृंदावन से शिवपाल फूंकेंगे चुनावी बिगुल: बांकेबिहारी के दर्शन कर निकालेंगे सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा

Tue, 12 Oct 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 12:21 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी से बिगुल फूंकेगी। वह मंगलवार को वृंदावन से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा शुरू करेंगे। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav will begins election campaign with the blessings of banke bihari ji from vrindavan
प्रेसवार्ता करते प्रसपा महासचिव आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन से मंगलवार को प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ठाकुर श्रीबांकेबिहारी का आशीर्वाद लेकर सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा की शुरुआत करेंगे। सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रसपा महासचिव आदित्य यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की नगरी का चयन किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजन के बाद पार्टी प्रमुख सामाजिक परिवर्तन रथ पर सवार होंगे। प्रसपा की रथयात्रा राजनीतिक इतिहास में निर्णायक और मील का पत्थर साबित होगी। वृंदावन की नगरी से शंखनाद होने जा रहा है। असल में वृंदावन और मथुरा की यही विशिष्टता ही हम सभी प्रसपा के लोगों को लोक सेवा और समर्पण की प्रेरणा देगी। 
विज्ञापन


दूसरे दलों से गठबंधन के मुद्दे पर शिवपाल के पुत्र आदित्य यादव ने कहा कि प्रसपा प्रमुख राजनीतिक गठजोड़ में माहिर हैं। पार्टी प्रमुख जो भी निर्णय लेंगे, जनहित में होगा। पिता को नेताजी का भी आशीर्वाद और जनता का साथ है। इसलिए प्रदेश में आगामी सरकार उनकी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'शिवपाल यादव ही नेताजी के सच्चे उत्तराधिकारी'
प्रसपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल यादव ने कहा कि शिवपाल यादव ही नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के सच्चे और स्वाभाविक उत्तराधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 101 ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद कर शिवपाल यादव को आशीर्वाद दिया जाएगा। रथयात्रा वृंदावन के अटल्ला चुंगी से शुरू होगी। इसक बाद सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल के समीप कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

यहां से शिवपाल यादव रथ में सवार होकर मथुरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से आगरा के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। चाहे कानून व्यवस्था हो या बेरोजगारी हर मुद्दे पर सरकार की नाकामी सामने आ रही है। लखीमपुर खीरी में किसानों को भाजपा के गृह राज्य मंत्री के बेटे ने गाड़ी से कुचल दिया। इसीलिए अब समय आ गया है कि इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए। 

प्रसपा की रथयात्रा में शामिल होगी राष्ट्रीय जनलोक पार्टी 
प्रसपा प्रमुख की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा का समर्थन करते हुए शेरसिंह राणा की राष्ट्रीय जनलोक पार्टी ने रथयात्रा में शामिल होने का एलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुष्यंत सिंह ने कहा कि प्रसपा की इस सामाजिक परिवर्तन यात्रा में शेर सिंह राणा के साथ कई प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। 

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हालात बहुत खराब हैं। किसान मारे जा रहे हैं। नौजवानों के पास काम नहीं है। महंगाई लोगों को जीने नहीं दे रही है। ऐसे में हमने एलान किया है कि हमारी पार्टी शिवपाल सिंह यादव के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed