फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal yadav support to farmers protest for underpass in firozabad

अंडरपास की मांग पर किसानों के आंदोलन ने लिया सियासी रंग, शिवपाल ने किया बड़ा एलान

Fri, 30 Nov 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 30 Nov 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav support to farmers protest for underpass in firozabad
किसानों को संबोधित करते शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में मक्खनपुर नवादा से नावली मार्ग पर सिक्सलेन निर्माण में अंडरपास बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के आंदोलन ने अब सियासी रंग ले लिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने किसानों का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


धरना स्थल पर पहुंचे शिवपाल ने कहा कि नौ दिसंबर तक यदि अंडरपास निर्माण के लिए ठोस फैसला नहीं लिया जाता तो वह स्वयं ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठेंगे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानु) से जुडे़ किसान नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन

  
सिक्स लेन में अंडर पास की मांग को लेकर 40 गावों के ग्रामीण और भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार को धरनास्थल पर सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव ने सुबह से मोर्चा संभाला और ग्रामीणों में जोश भरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू भानु के नेताओं में भरा जोश

शाम को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अंडरपास तो बनके रहेगा। उन्होंने कहा नौ दिसंबर को उनकी लखनऊ में रैली है। प्रशासन और शासन नौ दिसंबर से पहले अंडर पास बनाना शुरू कर दे, अन्यथा उसके बाद वह ग्रामीणों के साथ आकर धरने पर बैठेंगे। उनके एलान के बाद ग्रामीणों और भाकियू भानु के नेताओं में जोश भर गया।
  
शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बगैर सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं हो रहा है। गरीब और किसान परेशान हैं। 40 गांवों की जनता और विद्यालय में पढ़ने जाने वाली बेटियों को अंडरपास न मिलने पर काफी परेशानी होगी। 

उन्होंने कहा कि सरकारें इकबाल से चलती हैं। लेकिन प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता का इकबाल नहीं रहा है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं। नौ दिसंबर को लखनऊ में महारैली आयोजित की जा रही है। जिसमें समान विचारधारा वाले दलों को आमंत्रित किया गया है। 

इस दौरान प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना राजपूत, भानु के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह, रतन सिंह बघेल, जीतू यादव, गेंदालाल लोधी, सोनवीर सिंह, विवेक यादव, सुनील यादव और रघुराज सिंह सविता आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed