{"_id":"5dbacaaa8ebc3e01602614eb","slug":"shivpal-yadav-s-party-leader-protest-with-family-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल की पार्टी के पदाधिकारी को सपा नेता से खतरा, सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल की पार्टी के पदाधिकारी को सपा नेता से खतरा, सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार
Fri, 01 Nov 2019 12:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
पोस्टर बैनर लेकर परिवार ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कस्बा कुसमरा में निजी बसों का संचालन दो नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई बन चुका है। प्रसपा के पदाधिकारी ने सपा नेता पर हमला करने का आरोप लगाया। कार्रवाई न होने पर प्रसपा नेता ने गुरुवार को कुसमरा चौराहा पर परिवार के साथ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर न्याय न मिला तो 15 नवंबर को एसपी आवास पर धरना देंगे।
कुसमरा में प्रसपा विधानसभा अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव व सपा नेता मैनपुरी-सौरिख मार्ग पर बसों का संचालन करते हैं। राजवीर का आरोप है कि बुधवार को उनकी बस में सवारियां बैठ रही थीं, तभी सपा नेता के लोग असलाह आदि लेकर आए और हमला कर दिया।
गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पत्नी से भी गाली गलौज की गई। पुलिस चौकी पर शिकायत दी तो वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से नाराज प्रसपा नेता गुरुवार को परिवार सहित यादव नगर चौराहा पहुंचे।

Trending Videos
'मुख्यमंत्री जी, हिस्ट्रीशीटरों से बचाओ'
प्रसपा नेता ने मुख्यमंत्री हिस्ट्रीशीटरों से बचाओ के नारे लिखी तख्तियां दिखाते हुए प्रदर्शन किया। नेता का कहना है कि अगर न्याय न मिला तो 15 नवंबर को एसपी आवास के बाहर धरने पर बैठेंगे। किशनी थाने में शिकायत दी गई है।
प्रसपा नेता का आरोप है कि 2012 में नामजद लोगों ने मारपीट की थी। सपा सरकार थी, मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अगर इस बार कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
प्रसपा नेता ने परिवहन विभाग के एक अधिकारी पर भी आरोप लगाए हैं। कहा है कि बस के सारे कागजात पूरे हैं। इसके बावजूद भी उनकी बस को चौकी पर खड़ा करा दिया गया। नेताओं के हस्तक्षेप के बाद बस को छोड़ा गया। जबकि विपक्षी की कई गाडिय़ां बिना परमिट व फिटनेस धड़ल्ले से चल रहीं हैं।