फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal yadav may come in party meeting in agra

राष्ट्रीय अधिवेशन में नया धमाका कर सकते हैं मुलायम, ये है पार्टी के अंदर की बात

Wed, 04 Oct 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 04 Oct 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav may come in party meeting in agra
शिवपाल और मुलायम
अप्रत्याशित राजनीतिक दांव चलने के माहिर माने जाने वाले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में फिर कोई नया धमाका कर सकते हैं। मुलायम सिंह के साथ-साथ शिवपाल सिंह यादव के न सिर्फ सम्मेलन में शामिल होने की चर्चा है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही वे पार्टी और कुनबे को बिखरने से बचाने के लिए अखिलेश यादव के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए नया फार्मूला भी निकाल सकते हैं। पार्टी में चल रही अंदरूनी चर्चा के अनुसार, सपा का वजूद उत्तर प्रदेश में ही है। 
विज्ञापन


ऐसे में अखिलेश यादव का जोर अपने चाचा को इसी प्रदेश से दूर रखना है। इधर, मुलायम सिंह पार्टी को नहीं टूटने देना चाहते। यही वजह है कि हाल के दिनों में अखिलेश के प्रति उनका रुख नरम हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए वह अखिलेश और शिवपाल को पार्टी में एक साथ बने रहने का नया फार्मूला बना सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मुलायम अपने बेटे अखिलेश की इच्छा के अनुसार शिवपाल को प्रदेश से दूर रखने और शिवपाल का पार्टी में वजूद बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भेजने का दांव चल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed