{"_id":"5d21ed0b8ebc3e6cca5d7f45","slug":"shivpal-yadav-joins-mahapanchayat-of-district-hospital-bachao-sangharsh-samiti-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में रोक के बावजूद हुई महापंचायत, शिवपाल बोले- जरूरत पड़ी तो घेरेंगे विधानसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में रोक के बावजूद हुई महापंचायत, शिवपाल बोले- जरूरत पड़ी तो घेरेंगे विधानसभा
Sun, 07 Jul 2019 06:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Jul 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
महापंचायत में शिवपाल यादव, विधायक हरिओम यादव व अन्य नेतागण
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में प्रशासन की रोक के बावजूद रविवार को जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति की महापंचायत रामलीला मैदान में हुई। सुबह से रामलीला परिसर में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। पंचायत में साउंड और माइक नहीं लगने दिया।
महापंचायत में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे। शिवपाल ने कहा कि जिला अस्पताल के लिए जरूरत पड़ी तो विधानसभा में धरना भी देंगे। महापंचायत के बाद में एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
शिवपाल कहा कि फिरोजाबाद में इमरजेंसी जैसे हालात बना दिए। महापंचायत के दौरान बिजली के तार काटने, माइक को नहीं लगने देना, आयोजकों को धमकाना गलत है। सिरसागंज के विधायक हरिओम यादव ने कहा कि जिला अस्पताल का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे।

कांग्रेस नेता भी पहुंचे
पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत ने कहा कि अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव धर्म सिंह यादव बोले, मेडिकल कॉलेज के लिए जलेसर रोड पर शिलान्यास किया गया था। साजिश के तहत जिला अस्पताल को ही मेडिकल कालेज में बदल दिया है।
जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष डॉ. अखिलेश शर्मा ने कहा पुलिस अधिकारी बार-बार पुलिस को भेजकर धमका रहे हैं। महापंचायत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू, पूरन सिंह झा, रामगोपाल राठौर, गिरीश यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
छावनी में तब्दील रहा रामलीला मैदान
महापंचायत को देखते हुए रामलीला मैदान को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सीओ सिटी इंदुप्रभा, सीओ टूंडला डॉ. अरुण कुमार सिंह सहित कई थाना प्रभारी तैनात रहे। फायर ब्रिगेड की टीम भी थी। एलआईयू के इंस्पेक्टर अलग से जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज रहे थे।