फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal yadav in mathura said his leader is mulayam singh yadav

अखिलेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मेरे नेता आज भी मुलायम सिंह: शिवपाल

Wed, 15 Nov 2017 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 15 Nov 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav in mathura said his leader is mulayam singh yadav
श‌िवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश अगर समझदारी से काम लेते और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को साथ लेकर चलते तो एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री होते। उन्होंने साफ कहा कि उनके नेता आज भी सिर्फ मुलायम सिंह ही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को वे कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के नवविवाहित पुत्र-पुत्रवधू को आशीर्वाद देने मथुरा आए थे। इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अब अखिलेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि वे सबको साथ लेकर चलें। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव के साथ अपने तालमेल के प्रश्न को वे टाल गए। उन्होंने कहा कि वे नेताजी के साथ हैं। पार्टी में कोई जिम्मेदारी निभाने के प्रश्न पर शिवपाल ने कहा कि सपा से विधायक हूं। कोई पद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव की नहीं मिली जिम्मेदारी

shivpal yadav in mathura said his leader is mulayam singh yadav
अखिलेश यादव व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
निकाय चुनाव में सपा के प्रदर्शन पर शिवपाल ने कहा कि निकाय चुनाव में उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। अगर कोई जिम्मेदारी दी गई होती तो वे निभाते। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में परिणाम क्या आएगा देख लेना। भाजपा पर वार करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा मंदिर बनवाना नहीं चाहती है। वह इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। 

सिर्फ मुद्दे को जिंदा रखना चाहती है। भगवान राम कृष्ण को मुद्दा बनाना गलत है। वे पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के आवास पर करीब दो घंटे रहे। उन्होंने माथुर के नवविवाहित पुत्र डॉ. मयंक और पुत्रवधू डॉ. अंजलि को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed