{"_id":"5b35d6344f1c1bf67a8b7b8b","slug":"shivpal-yadav-attacks-ramgopal-yadav-in-gesture","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल ने रामगोपाल यादव पर इशारों में साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल ने रामगोपाल यादव पर इशारों में साधा निशाना, कह दी ये बड़ी बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद में एक मंच पर शिवपाल और रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में लंबे अरसे चली आ रही खींचतान अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इसका एक और उदाहरण फिरोजाबाद में देखने को मिला है।
यहां रामगोपाल यादव के 72वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शिवपाल यादव शामिल हुए अाैर उन्होंने इस मौके को रामगोपाल पर हमला करने के लिए भुना लिया।
इशारों ही इशारों में उन्होंने कहा कि हमें चिंतन करने की जरूरत है कि हम विधानसभा चुनाव क्यों हारे, चापलूसों और चुगलखोरों से घिरे होने के चलते पार्टी का ऐसा हाल हो गया है।
उन्होंने नसीहत देते हुए चुगलखोरों और चापलूसों से दूरी बनाने की सीख दी। कहा चुगलखोरों और चापलूसों के कारण ही पार्टी ने अपना मुकाम खो दिया है। ऐसे ही लोगों के कारण पार्टी में रहते हुए मेरा जो अपमान हुआ।

कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव से पहले सुबह ही रामलीला मैदान पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने प्रोफेसर रामगोपा यादव को जन्मदिन की बधाई दी।
इसके साथ ही कहा कि आज हमें चिंता करनी चाहिए कि पार्टी को जो मुकाम हासिल था, आखिर कैसे हाथ से फिसल गया। खोया हुआ मुकाम कैसे हासिल हो, इस पर सभी लोगों को एक होकर चिंतन करना होगा।
समाजवादी और सैकुलर विचारधारा के लोगों को एकजुट करना होगा। उन्होंने कहा कि बड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद तीन बार नेताजी मुख्यमंत्री बने और चौथी बार अखिलेश मुख्यमंत्री बने। उसके बाबजूद पार्टी हार गई।
प्रोफेसर रामगोपाल की ओर मुखातिब होते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि आप बड़े भाई हैं। मैने आपके सम्मान में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। कभी कोई बात कही उसको मैने माना।

बोले देश में इमरजेंसी जैसे हालात
चुगलखोरों और चापलूसों की बजह से हमने अपना मुकाम खोया है। उन्होंने अपने मन की टीस निकालते हुए कहा सबका सम्मान करने के बाद भी मेरा जो अपमान हुआ उसकी बजह से पार्टी को मुकाम नहीं मिल सका।
अब हम सभी को एकत्रित होकर मेहनत और संघर्ष करके मुकाम को प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
भ्रष्टाचार और मंहगाई चरम पर है। बाबू से लेकर अधिकारी तक सभी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।जनता परेशान हैं।