Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivani from Bah has brought honor to Agra

Agra News: बाह की शिवानी ने बढ़ाया आगरा का मान

Wed, 04 Nov 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shivani from Bah has brought honor to Agra
बाह: स्टेट एथलेटिक्स में बाह की ​शिवानी यादव ने 200 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
बाह। प्रयागराज के मदनमोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चली 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा की 10 वीं की छात्रा शिवानी यादव ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर आगरा का मान बढ़ाया है। उसे 400 मीटर दौड़ में भी कांस्य पदक मिला है।
विज्ञापन

बाह के किंदरपुरा गांव के संजय सिंह, करीना देवी की बेटी शिवानी यादव दामोदर इंटर कॉलेज होलीपुरा में 10वीं की छात्रा है। उसने 14 वर्ष आयु वर्ग में जिला और मंडल स्तर पर 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता था। प्रयागराज में स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी चमक बिखेरते हुए स्वर्ण पदक जीता है। बेटी की शानदार उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। शिवानी यादव ने बताया वह देश के लिए विदेशी धरती पर पदक जीतने के सपने को जीने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने बताया शिवानी यादव ने कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। उसे समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed