{"_id":"58b085504f1c1b701cb25425","slug":"shivalaya-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले से गूंजे शिवालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शुक्रवार तड़के से ही भोले के दरबार में जय-जयकार गूंजने लगी। भव्य शृंगार, फूल बंगले और महाआरती के आयोजन हुए। कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं। भक्तों ने उपवास रखकर भोले बाबा की आराधना की। जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
सुबह चार बजे से भगवान के शृंगार के बाद मंदिरों के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। श्रद्धालु बेल पत्र, धतूरा, बेर के साथ पूजन की अन्य सामग्री लेकर पहुंचे। भोले के दर्शन को बल्केश्वर महादेव, कैलाश मंदिर, पृथ्वीनाथ, राजेश्वर महादेव मंदिर, मन:कामेश्वर और रावली महादेव मंदिर में काफी भीड़ रही। यहां भोले के दर्शन में श्रद्धालुओं को घंटों लग गए। इनके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी काफी भीड़ लगी रही। शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला चला। इधर, कांवड़िये गुरुवार रात से ही लौटने लगे थे। शुक्रवार तड़के ही मंदिरों के पट खुलते ही बम-बम भोले के जयकारों के साथ उन्होंने शिवालयों का जलाभिषेक किया। मंदिरों के आसपास मेला भी लगा। तमाम मंदिरों पर फूल बंगले सजाए गए। जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर प्रसाद का वितरण हुआ। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी बंदोबस्त किए गए थे। इधर, भक्तों ने उपवास रखकर घर पर भी भोले बाबा की आराधना की। महाशिवरात्रि को देखते हुए मंदिरों में एक दिन पहले से ही तैयारियां की गई थीं।
हिंदू युवा वाहिनी की ओर से वजीरपुरा स्थित सीताराम मंदिर में महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक किया गया। देवस्वरूप शास्त्री, मुकेश शर्मा, अनंत उपाध्याय ने वैदिक मंत्रों के साथ अभिषेक कराया। इस मौके पर राकेश चौध्री, तरुण सिंह, दानवीर परमार, जितेंद्र ठाकुर, राहुल वैद्य, सत्यवीर चाहर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कमला नगर स्थित भगवान नगर में हनुमान मंदिर से शिव बारात निकाली गई। इसमें भक्तों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। बारात कालोनी का भ्रमण करके चंपाबाई आश्रम पहुंची। इस मौके पर पार्षद अर्चना गर्ग, पीयूष, निखिल, अंशुल, आशा, गौरव, नीरज, पवन आदि का सहयोग किया।
शाहगंज चौैराहे पर भोले बाबा का दरबार सजाया गया। बाजार समिति की ओर से शिव तांडव और भंडारे का शुभारंभ मठाधीश पीर डा. शंकरनाथ योगी ने किया। देर शाम तक झांकी के दर्शन को भीड़ लगी रही। नीरज एंड पार्टी के कलाकारों ने शिव तांडव का प्रदर्शन किया। संचालन सुनील कर्मचंदानी ने किया। इस मौके पर हेमंत भोजवानी, दीपेंद्र गुलाटी, हीरालाल बावानी, रामबाबू सिंह, सरदार अमरजीत, राजू यादव, सनी डावर, राजीव चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
ताजनगरी स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी में राधाकृष्ण मंदिर पर शिवरात्रि महोत्सव मनाया गया। शिव विवाह के बाद श्रंगार और छप्पन भोग के दर्शन को श्रद्धालु उमड़ पड़े। महिला मंडल ने शिव विवाह की रस्में अदा कीं। कालोनी में ठंडाई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके सुमन चाहर, चांदनी भोजवानी, गीता आहूजा, प्रीति गुप्ता, मीरा चौबे, सोनू, ममता, मिनी, कालोनी के अध्यक्ष श्याम भोजवानी आदि का सहयोग रहा। शाम को मंदिर में सर्प निकलकर महादेव की पिंडी पर चढ़ गया। इसे भक्तों ने नाग देवता मानकर पूजा अर्चना की।
भोले बाबा की भव्य
शोभायात्रा निकाली
आगरा। बल्केश्वर स्थित प्राचीन बिल्वकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शुक्रवार को महा शिवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अल सुबह से ही भोले बाबा के दर्शनों को मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के बाद आरती हुई। दोपहर को कमला नगर से शोभायात्रा निकाली गई। देश शाम महाआरती हुई।
महंत सुनीलकांत नागर व कपिल नागर ने भगवान शिव का अभिषेक किया। कमला नगर के पार्कलैंड पार्क से भव्य शिव बरात निकाली गई। पुष्प वर्षा और आरती उतारकर बरात का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में गणेशजी, हनुमान जी, राम दरबार, राधाकृष्ण, महारास लीला, शिव परिवार, विष्णु भगवान, तांडव नृत्य की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महंतों ने विधि विधान से विवाह की रस्में अदा कराईं। देर शाम चार महा आरती और शृंगार किया। फूल बंगला और छप्पन भोग का प्रसाद लगाया। अर्चित पंडया, अर्पित पंडया, अनुभव, भोलानाथ अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सचिन सारस्वत, नीतेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, विनय बंसल, उमेश बंसल आदि का सहयोग रहा। 25 फरवरी को खप्पर पूजन, प्रसाद वितरण और दोपहर में महिला संगीत के आयोजन होंगे।
वहीं सिकंदरा स्थित सूरजभान बगीची के कृष्णचंद्र जी महाराज ट्रस्ट मंदिर पर महंत ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के बाद पूजा अर्चना की। भोलेनाथ का आकर्षक शृंगार किया। शाम को महाआरती हुई।