फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivaji's 50 feet tall statue will be installed in Agra it will be a symbol of bravery from north to south

UP:  आगरा में लगेगी शिवाजी की 50 फीट ऊंची प्रतिमा, उत्तर से दक्षिण तक होगी शौर्य का प्रतीक

Tue, 17 Jun 2025 08:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 08:52 AM IST
सार

 महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों से आगरा में शिवाजी स्मारक का निर्माण होने जा रहा है। यहां शिवाजी की 50 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी। 
 

विज्ञापन
Shivaji's 50 feet tall statue will be installed in Agra it will be a symbol of bravery from north to south
छत्रपति शिवाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोठी मीना बाजार के टीले पर प्रस्तावित महाराज छत्रपति शिवाजी का स्मारक उत्तर से दक्षिण तक दो राज्यों की एकता और शिवाजी के शौर्य का प्रतीक बनेगा। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयासों से इसका निर्माण होगा। यहां 50 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मीना बाजार मैदान के टीले पर स्थित कोठी सहित 2946 वर्ग मीटर जमीन की खरीद के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। पर्यटन महानिदेशक कार्यालय से स्वीकृति मिलते ही भूमि अधिग्रहण के लिए धन जारी होगा।
विज्ञापन


 

जमीन उत्तर प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। जबकि, स्मारक का निर्माण महाराष्ट्र सरकार कराएगी। स्मारक को पर्यटन स्थल की तरह विकसित किया जाएगा। लाइट एंड साउंड शो के साथ स्मारक में छत्रपति से जुड़ी यादों को सहेजने के लिए एक संग्रहालय बनेगा।

 

इतिहासकारों का मानना है कि औरंगजेब ने शिवाजी को मीना बाजार मैदान स्थित राजा जय किशन दास की कोठी में कैद रखा था। जहां से वह भागने में सफल हो गए। उनकी याद में इस स्थल पर एक भव्य स्मारक का निर्माण होगा।



 
विज्ञापन

मिलेंगे उत्तर और दक्षिण भारतीय के दिल
शिवाजी स्मारक की स्थापना के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयास में जुटे कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का कहना है कि यह स्मारक उत्तर और दक्षिण भारतीय के दिलों को मिलाएगा। दक्षिण भारत के जो नेता उत्तर भारत के लोगों से नफरत करते हैं, उनके मुंह पर तमाचा होगा। महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के बीच यह स्मारक एक अटूट सांस्कृतिक संबंध स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed