{"_id":"584853cc4f1c1b104f4494c9","slug":"shimla-manali-cooling-agra-mercury-15-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला-मनाली से ठंडा आगरा, पारा @ 15.1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला-मनाली से ठंडा आगरा, पारा @ 15.1
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
सूबे में दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा ताजनगरी,
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल का शहर आगरा बुधवार को शिमला और कुल्लू-मनाली से भी ज्यादा ठंडा रहा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चल रही शीतलहर और घने कोहरे के बीच आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे 15.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। घने कोहरे की चादर के कारण पूरे दिन धूप नहीं निकली। महज 24 घंटों में 10 डिग्री पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई। लोग कांपते नजर आये। प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों की सूची में आगरा दूसरे नंबर पर रहा। अलीगढ़ पहले और बांदा-वाराणसी तीसरे नंबर पर रहे।
पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी से पहाड़ों से ज्यादा ठंडे मैदानी इलाके हो गए हैं। शिमला में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री, कुल्लू में 20.5 और मनाली में 17.4 डिग्री रहा। शहर में मंगलवार रात 10 बजे से शुरू हुआ कोहरा बुधवार दोपहर 12 बजे तक बेहद घना रहा। दृश्यता जीरो रही। देश में सबसे घने कोहरे वाले शहरों में आगरा, अमृतसर, अंबाला, दिल्ली, बरेली रहे, जहां दृश्यता सबसे कम दर्ज की गई। बुधवार को सीजन के सबसे सर्द दिन लोग अलाव जलाकर तापते दिखे तो स्कूली बच्चे और युवा भी गर्म कपड़ों में पैक दिखे। ग़ुनगुनी धूप लेने बाहर घूमने वाले सरकारी कर्मचारी भी हीटर की गर्मी में आफिस के अंदर ही नजर आए। गलन भरी सर्दी में स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने जिला प्रशासन से छोटे बच्चों की छुट्टी करने की मांग की है।
11 दिसंबर तक बेहद घना कोहरा छाएगा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, 11 दिसंबर तक आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहरों में घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर भी चलेगी। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे ही रहेंगे और ठिठुरन, गलन 11 दिसंबर तक रहेगी।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में इतनी गिरावट खतरनाक
सर्दियों में न्यूनतम तापमान एक, दो डिग्री तक पहुंचता रहा है, लेकिन दिसंबर की शुरूआत में ही अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे जाना लोगों के लिए खतरनाक है। रात में पारा लुढ़कने पर अधिकांश लोग घरों में रजाई में होते हैं, जबकि दिन में लोग बाहर ही रहते हैं। ऐसे में अधिकतम तापमान में गिरावट का असर सेहत पर ज्यादा पड़ता है।
सूबे के शहरों का ये हाल
शहर अधिकतम न्यूनतम
अलीगढ़ 14.6 11.2
आगरा 15.1 11.9
बांदा 15.4 11
वाराणसी 15.4 13.4
इलाहाबाद 16.7 13.6
बरेली 18.5 10
मेरठ 19.2 10.7
लखनऊ 19.2 11.1
कानपुर 19.4 11.8
झांसी 19.8 11
मुरादाबाद 21.6 11.5
स्मॉग से आगरा फिर प्रदूषित शहरों में टॉप 5 में
आगरा। इधर घने कोहरे ने परेशान किया तो उधर प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतें आईं। बुधवार को आगरा देश के सबसे प्रदूषित शहरों में टॉप 5 में बना रहा। कानपुर पहले नंबर पर तो आगरा पांचवे नंबर पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर क्वालिटी इंडेक्स में आगरा का एक्यूआई 401 रहा। धुएं और धुंध के मेल के साथ तापमान में एकाएक गिरावट से मिक्सिंग हाइट भी नीचे आ गई, जिससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया।
बुधवार को ऐसी रही हवा
शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स
कानपुर 487
दुर्गापुर 451
गुड़गांव 407
दिल्ली 407
आगरा 401