फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shikshamitra will participate in the Yagya of Hanuman Garhi for restoration

समायोजन बहाली के लिए हनुमान गढ़ी के यज्ञ में भाग लेंगे शिक्षामित्र

Fri, 02 Jul 2021 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitra will participate in the Yagya of Hanuman Garhi for restoration
मैनपुरी। शिक्षामित्रों की एक बैठक नगला पजाबा स्थित एक मैरिज होम में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षामित्रों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि शिक्षामित्र समायोजन बहाली की समस्या के लिए आयोध्या के हनुमान मंदिर में आयोजित यज्ञ में भाग लेंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे बाबा राजूदास उत्थान मंच के जिला संयोजक महेश राजपूत ने कहा कि शिक्षामित्रों के समायोजन बहाली के लिए बाबा राजूदास लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री से भी बात की है। महेश राजपूत ने बताया कि बाबा राजूदास ने भरोसा दिया है कि उनका समायोजन बहाल कराया जाएगा। अयोध्या के हनुमान गढ़ी स्थित हनुमान मंदिर पर विशाल यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। प्रदेश भर का शिक्षामित्र इस यज्ञ में अपने समायोजन की बहाली के लिए प्रतिभाग करेगा।
विज्ञापन

एटा के जिला प्रभारी सुनील चौहान ने कहा कि शिक्षामित्रों के समायोजन की बहाली के लिए बाबा राजूदास लगातार पहल कर रहे हैं। बैठक के दौरान शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला संगठन मंत्री डॉ. अनुराग मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय अध्यक्ष सुमन यादव, शैलेंद्र दुबे, श्यामप्रकाश मिश्रा, राजेश मिश्रा, रामकुमार चौहान, सुमन पांडेय, पूनम, सुखदेव सिंह, निमेंद्र परिहार, राघवेंद्र सिंह आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed